Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: जालंधर में भीषण गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया 45-46 डिग्री का नया अलर्ट

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:54 AM (IST)

    जालंधर में मंगलवार को दिन का तापमान 44.8 डिग्री और रात का 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ...और पढ़ें

    जालंधर में भीषण गर्मी का प्रकोप (प्रतीकात्मक फोटो)

    जालंधर में भीषण गर्मी का प्रकोप (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। महानगर में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद तेज धूप के कारण दोपहर का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान भी बढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।

    दोपहर 12 से तीन बजे तक इस बढ़ती गर्मी के बीच शहर के बाजार और गलियां सूनी पड़ गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले ही इस स्थिति के लिए अलर्ट जारी किया था।

    अगर 2025 की बात करें तो शुरुआती नौ दिनों में 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया था, जबकि 2024 में तीन जून को ही सर्वाधिक तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मौसम विभाग ने 10 जून को भी तेज धूप के साथ तापमान के 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद 11 जून से अगले तीन दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना भी है।

    इस बीच धूप भी खिल सकती है। इस वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव भी होता दिखेगा। अगर तीन दिनों में वर्षा होती है तो तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी केवल वाहनों के चलने या फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं से ही नहीं बल्कि गंदगी के ढेर, टायरों, वृक्षों, सूखे पत्तों आदि के आग लगाने से भी बढ़ता है। इससे पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है।

    डॉक्टर कपिल गुप्ता ने क्या कहा?

    डॉक्टर कपिल गुप्ता कहते हैं कि तापमान अब निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों को बेहद सावधान रहना चाहिए। उन्हें अधिक समय तक धूप में न रहने दें, अगर जरूरी हो तो वे सिर पर छाता, तोलिया, टोपी आदि पहन कर ही निकलें, पानी की बोतल साथ रखें।

    खबरें और भी

    अगर उन्हें स्वास, हृदय और ब्लड प्रेशर आदि की समस्या रहती है तो अपने साथ दवा भी रखें। अगर कहीं धूप में चलते-फिरते समय घबराहट हो, धड़कन अधिक बढ़ जाए तो कहीं भी छाया में रुक कर थोड़ी देर आराम करें।

    स्वास्थ्य बिगड़ने की सूरत में तुरंत डाक्टर से चेकअप कराएं। घर पर हैं तो नारियल पानी, दूध-दही, लस्सी, निंबू लैमन आदि का सेवन करते रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

    वर्ष (Year) अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) विशेष टिप्पणी / स्थिति
    2015 44.6°C जून के शुरुआती 9 दिनों में ही पारा चढ़ गया था।
    2016 44.2°C 44 डिग्री के पार।
    2017 44.4°C लगातार तीसरे साल भीषण गर्मी।
    2018 44.5°C तपिश बरक़रार रही।
    2019 44.1°C सामान्य से अधिक तापमान।
    2020 44.3°C लगातार 44 डिग्री से ऊपर का ट्रेंड जारी।
    2021 44.7°C गर्मी के प्रकोप में बढ़ोतरी।
    2022 44.8°C इस साल भी भीषण लू का सामना करना पड़ा।
    2023 44.9°C पारा 45 डिग्री के बिल्कुल करीब पहुंच गया।
    2024 46.2°C पिछले 11 सालों का सबसे उच्चतम (Peak) तापमान।
    2025 44.9°C गर्मी का भीषण दौर लगातार जारी रहा।