'लड़कियों से करें दोस्ती...', जालंधर में युवक के पास आया मैसेज, 500 रुपये भी मिले और फिर हुआ बड़ा स्कैम
जालंधर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति 'फ्रेंड्स क्लब' की सदस्यता के झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवतियों से दोस्ती कराने के नाम पर 500 रुपये दे ...और पढ़ें
-1782988113012_m.webp)
फ्रेंडस क्लब का सदस्य बनाने का झांसा दिया, 500 रुपये दिए, पांच मिनट में निकाले 50 हजार। एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
जालंधर में 55 वर्षीय व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार
'फ्रेंड्स क्लब' सदस्यता के नाम पर 500 रुपये दिए
खाते से 50,000 रुपये निकाले गए, ऑनलाइन शिकायत दर्ज
जागरण संवाददाता, जालंधर। युवतियों के साथ दोस्ती करने के लिए फ्रेंडस क्लब का सदस्य बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 55 वर्षीय व्यक्ति से 50 हजार 500 रुपये ठग लिए। महिला ने मेंबरशिप कार्ड के नाम पर ऑनलाइन 500 रुपये डलवाए और पांच मिनट में उसके खाते से पचास हजार रुपये निकल गए।
ठगों ने लड़कियों की फोटो और वीडियो दिखा कर पीड़ित को जाल में फंसाया। खाते से पचास हजार निकलने की बात दोस्त को बताई तो उसने साइबर ठगी होने की 1930 पर शिकायत करने को कहा। अब पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत की।
अर्बन एस्टेट के पीड़ित ने बताया कि करीबन तीन महीने पहले उसे फेसबुक पर पोस्ट मिली थी जिसमें अकेलेपन को दूर करने के लिए नए दोस्त बनाने के बारे में लिखा था। उन्होंने एक बार उस पर क्लिक किया। उसके बाद कभी भी ऐसी पोस्ट को लाइक या कमेंट नहीं किया।
करीबन एक महीने पहले उनको फेसबुक पर एक लिंक आया और विशेष ऑफर का प्रस्ताव मिला। केवल पांच सौ रुपये में फ्रेंडस क्लब की सदस्यता और अपने आसपास के इलाकों की युवतियों से संपर्क की ऑफर दी गई। उन्होंने फिर लिंक पर क्लिक किया तो वॉट्सऐप के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा।
खबरें और भी
मोबाइल नंबर दर्ज करते ही उनको व्हट्सएप काल आई। दूसरी तरफ से रिया नाम की कोई लड़की बोल रही थी उसने फ्रेंड्स क्लब में आपका स्वागत है कहते हुए वॉट्सऐप पर कुछ लिंक भेजे। जिसे देखने के बाद वे दिलचस्पी लेने लगे। फिर उस युवती से बात होने लगी तो उसने प्रीमियम सदस्यता लेने और प्राइवेसी बनाने के लिए पांच सौ रुपये का कार्ड भेजा।
कार्ड में जानकारी दर्ज कर उन्होंने बीते शुक्रवार को पांच सौ रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद वे सदस्यता कोड की इंतजार कर रहे थे कि मोबाइल पर खाते से पचास हजार रुपये निकलने का संदेश आया। पीड़ित ने कहा इस खाते में इतने ही पैसे थे अगर वे दूसरे खाते से पैसे भेजते तो लाखों का नुकसान हो सकता था। दोस्त को बताया तो उसने 1930 पर ऑनलाइन शिकायत करने को कहा।
इन बातों का रखें ध्यान
- इंटरनेट मीडिया पर बैंक खातों की जानकारी शेयर न करें।
- इंटरनेट मीडिया पर अजनबियों पर तुरंत भरोसा न करें।
- वीडियो काल और दस्तावेजों को भी अंतिम सत्य न मानें।
- केवल ऑनलाइन बातचीत के आधार पर शादी या पैसों का लेन-देन न करें।
- यदि कोई व्यक्ति जल्दबाजी में पैसे मांग रहा है तो सतर्क हो जाएं।
- परिवार और मित्रों से सलाह अवश्य लें।
- ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत करें।