Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में मां का रौद्र रूप... मासूम बच्ची को किडनैप कर रहे बदमाश को जड़ा ऐसा थप्पड़, 3 मिनट तक नहीं आया होश

    Updated: Sat, 30 May 2026 02:13 PM (IST)

    जालंधर में एक मां ने अपनी तीन साल की बेटी को नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा अपहरण के प्रयास से बहादुरी से बचाया। मां ने अपहरणकर्ता को थप्पड़ मारकर गिरा ...और पढ़ें

    बेटी का अपहरण कर रहे नशेड़ी को मां ने थप्पड़ मार गिराया, गिरफ्तार।

    बेटी का अपहरण कर रहे नशेड़ी को मां ने थप्पड़ मार गिराया, गिरफ्तार।

    HighLights

    1. मां ने नशेड़ी से बेटी को बचाया

    2. थप्पड़ मारकर अपहरणकर्ता को जमीन पर गिराया

    3. लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा आरोपी

    जागरण संवाददाता, जालंधर। मां की सतर्कता और बहादुरी से शुक्रवार को लांबड़ा के नाला पुल इलाके में तीन साल की मासूम बच्ची किडनैप होने से बच गई। नशे में धुत मजदूर जब बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालकर अपहरण करने लगा तो मां ने ऐसा थप्पड़ जड़ा कि वो नीचे जा गिरा। तीन मिनट तक उसे होश नहीं आया। बाद में लोगों ने उसे काबू किया, हाथ-पैर बांध कर पीटा और फिर थाना लांबड़ा की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक निहाल नामक महिला छुट्टियों के चलते अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी छोटी बच्ची को दवाई दिलाने के लिए सिविल अस्पताल जाने के लिए सड़क किनारे आटो का इंतजार कर रही थी। महिला का आरोप था कि एक आदमी काफी देर से पीछा कर रहा था। जैसे ही वह आटो में बैठने के लिए मुड़ी, आरोपित ने पीछे से बच्ची के मुंह पर कपड़ा डाल दिया, ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद वह बच्ची को उठाकर ले जाने लगा।

    अचानक बच्ची की आवाज बंद होने पर महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो आरोपित बच्ची को लेकर जा रहा था। उसने बताया कि यह देखकर पहले तो वो घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह तुरंत आरोपित की तरफ दौड़ी और उसके मुंह पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही आरोपित जमीन पर गिर पड़ा और महिला ने तुरंत बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया।

    आरोपित बोला, बच्ची को टाफी देने लगा था

    पकड़े जाने पर आरोपित ने सफाई देते हुए कहा कि वह बच्ची को टाफी देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालने के सवाल का वह कोई जवाब नहीं दे सका। इसके बाद आसपास के लोगों को उसकी नीयत पर शक हो गया। आरोपित ने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए। बाद में उसे थाना लांबड़ा की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    खबरें और भी

    पुलिस के देरी से पहुंचने पर गुस्साए लोग

    लोगों का कहना था कि सूचना मिलने पर पुलिस देरी से पहुंची। लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को 100 और 112 नंबर पर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस करीब सवा घंटे बाद मौके पर पहुंची। आरोपित खुलेआम धमकी दे रहा था कि वह एक फोन करके जेल से बाहर आ जाएगा। वहीं, थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।