Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jalandhar: बोरवेल में फंसे इंजीनियर की मौत, रेस्क्यू में लगी थी NDRF की टीमें; तीन दिन बाद बाहर निकाला शव

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 05:06 PM (IST)

    Jalandhar करतारपुर के बसरामपुर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर निर्माण के दौरान करीब 80 फुट गहरे बोरवेल में गिरे हरियाणा के जींद निवासी सुरेश को बचाने ...और पढ़ें

    45 घंटे से अधिक समय से बोरवेल में फंसे इंजीनियर की मौत : जागरण
    45 घंटे से अधिक समय से बोरवेल में फंसे इंजीनियर की मौत : जागरण

    जलंधर, जागरण संवाददाता: करतारपुर के बसरामपुर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस वे पर निर्माण के दौरान करीब 80 फुट गहरे बोरवेल में गिरे हरियाणा के जींद निवासी सुरेश को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। लेकिन अधिक समय बीत जाने के बाद इंजीनियर सुरेश की मौत हो गई। जिसका शव जालंधर के सिविल अस्पताल में लाया गया है। दरअसल, शनिवार शाम बोरवेल में गिरे सुरेश को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम कड़ी मशक्त कर रही थी लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।