Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के रेल यात्री ध्यान दें! कल 15 ट्रेनें प्रभावित, PM मोदी के दौरे को लेकर रूट में बदलाव

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 11:13 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी के जालंधर कैंट दौरे के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें चार वीवीआईपी मेडिकल टीमें शामिल हैं। ...और पढ़ें

    पंजाब के रेल यात्री ध्यान दें! कल 15 ट्रेनें प्रभावित (फाइल फोटो)

    पंजाब के रेल यात्री ध्यान दें! कल 15 ट्रेनें प्रभावित (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पीएम मोदी की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु चार वीवीआईपी टीमें गठित

    2. 17 जुलाई को 15 रेलगाड़ियां हो सकती हैं प्रभावित

    3. टीमें एंबुलेंस, दवाइयों, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर से लैस होंगी

    जागरण संवाददाता, जालंधर। शुक्रवार को कैंट स्टेशन पहुंचने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेहत विभाग की ओर से चार वीवीआइपी टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम में मेडिकल स्पेशलिस्ट, आर्थोपेडिक्स या जनरल सर्जन, एंस्थीसिया का डाक्टर व पैथोलाजिस्ट और फार्मासिस्ट को शामिल किया गया है।

    टीम एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, इमरजेंसी दवाइयों, प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप वाले चार यूनिट, आक्सीजन और वेंटीलेटर से लैस होगी। इसके अलावा सिविल अस्पताल, पीएपी का सरकारी अस्पताल, सेना अस्पताल के अलावा दो निजी अस्पतालों को तैयार रखा गया है। विभाग की ओर से आधुनिक तकनीक से लैस एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

    15 रेलगाड़ियां प्रभावित

    जालंधर कैंट स्टेशन पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अगर रेलवे की तरफ से सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए 17 जुलाई को दोपहर दो दो से से साढे पांच बजे तक ब्लाक लिया जाता है तो इस दौरान आने-जाने वाली 15 रेलगाड़ियां प्रभावित हो सकती हैं। इनमें से सात रेलगाड़ियों के तो जालंधर कैंट स्टेशन पर ही स्टॉपेज है। अगर दो बजे से पहले ब्लॉक लिया जाता है तो इनकी संख्या दोगुनी तक हो सकती है।

    ज्यादा समस्या जम्मू की तरफ से आने वाली रेलगाड़ियों के लिए रहेगी। अगर उन्हें स्टेशनों पर रोका नहीं जाता है तो उन्हें भी जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से होकर नकोदर रेललाइन के जरिये लुधियाना के लिए जलाया जा सकता है। तस्वीर वीरवार को साफ हो पाएगी।

    खबरें और भी