जालंधर में सेल्समैन की हत्या कर मथुरा भागा शख्स, पुलिस से बचने के लिए मोबाइल की किए बंद; वकील से मिलते समय गिरफ्तार
जालंधर में दोपहिया वाहन शोरूम के सेल्समैन जगदीप सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी कृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कृष्ण ने रिसेप्शन काउंटर पर बैठने ...और पढ़ें

कैप्शन: जालंधर में सेल्समैन की हत्या कर मथुरा भागा शख्स गिरफ्तार
HighLights
मुख्य आरोपी कृष्ण को मथुरा से गिरफ्तार किया गया।
सेल्समैन जगदीप की हत्या रिसेप्शन विवाद के कारण हुई।
पुलिस ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया।
संवाद सहयोगी, जालंधर। कपूरथला चौक स्पोर्ट्स कालेज के पास स्थित दो पहिया वाहन शोरूम के सेल्समैन की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया हैं लेकिन दो साथी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया हैं। रिमांड दौरान पुलिस आरोपित से वारदात में इस्तेमाल किए हथियारों को बरामद करने में जुटी हुई हैं।
पुलिस को प्राथमिक जांच में सामने आया कि कृष्ण की जगदीप सिंह के साथ शोरूम के रिसेप्शन काउंटर में बैठने को लेकर बहसबाजी हुई थी, जिसकी बात कृष्ण ने मन रखी थी और फिर दो दोस्तों को साथ लेकर रात को छुट्टी होने के बाद जगदीप सिंह पर हमला कर दिया था और इलाज 27 दिनों के बाद उसकी मौत हो गई थी। हमले के बाद आरोपित कृष्ण पुलिस से बचने के लिए मथुरा भाग गया था, जिसका इनपुट पुलिस को मिला तो पुलिस मथुरा पहुंच गई लेकिन आरोपित ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल को बंद कर लिया था।
पुलिस टीम को इनपुट मिला कि कृष्ण वकीलों से मिलने के लिए जा रहा था तो पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपित को दबोच लिया। एसीपी नार्थ पंकज ने बताया कि उन्होंने मौत के बाद हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
बता दे कि स्पोर्ट्स कालेज के पास स्थित दो पहिया वाहन शोरूम के वर्कशाप में काम करने वाले युवक कृष्ण ने सेल्समैन जगदीप की हत्या कर दी थी। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था और परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।