Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर सुसाइड केस: 8वीं की छात्रा भूमिका की मौत का CCTV आया सामने, 6वीं मंजिल से छलांग लगाने की पुष्टि

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 12:30 PM (IST)

    जालंधर हाइट्स फ्लैट्स से 14 वर्षीय छात्रा भूमिका के छलांग लगाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज से आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। ...और पढ़ें

    जालंधर: छात्रा ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज। सांकेतिक तस्वीर

    जालंधर: छात्रा ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. 14 वर्षीय छात्रा ने छठी मंजिल से छलांग लगाई

    2. सीसीटीवी फुटेज में छात्रा अकेली जाती दिखी

    3. सुसाइड नोट में दो विषयों में फेल होने का जिक्र

    जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर के जालंधर हाइट्स फ्लैट्स में छठी मंजिल से 14 वर्षीय छात्रा के छलांग लगाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इससे संभावना जताई जा रही है कि छात्रा भूमिका ने आत्महत्या की थी। वह कैंब्रिज स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी।

    सीसीटीवी फुटेज में छात्रा भूमिका स्कूल के बाहर से अकेली निकलती दिखाई दे रही है। वह आटो में बैठकर जालंधर हाइट्स फ्लैट्स पहुंचती है। वहां पहुंचकर छात्रा सिक्योरिटी गार्ड से बातचीत करती है और छठी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी।

    मृतक बच्ची के परिवार ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताते हुए स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। परिवार का कहना था कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। घटना के विरोध में परिवार ने देर रात तक स्कूल के बाहर धरना भी दिया।

    मृतका के चाचा भारती आंगरा ने बताया कि भूमिका को उसकी मां शाम करीब चार बजे स्कूल छोड़कर गई थी। शाम चार बजकर 41 मिनट पर वह स्कूल से बाहर निकली और आटो लेकर जालंधर हाइट्स फ्लैट्स पहुंच गई। उन्होंने बताया कि वहां पहुंचकर उसने सिक्योरिटी गार्ड से बात की और फिर छठी मंजिल से छलांग लगा दी।

    खबरें और भी

    चाचा के मुताबिक बच्ची के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह दो विषयों में फेल हो गई है, इसलिए वह आत्महत्या कर रही है। हालांकि परिवार का कहना है कि पढ़ाई को लेकर उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था। वह पढ़ाई में ठीक थी और जिला स्तर की अच्छी टेनिस खिलाड़ी भी थी।

    सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई: एसएचओ

    थाना सदर के एसएचओ संजीव सूरी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि छात्रा अकेले ही स्कूल से आटो लेकर जालंधर हाइट्स फ्लैट्स पहुंची थी। वहां से वह छठी मंजिल की कामन बालकनी पर गई और छलांग लगा दी।

    सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें अभी तक कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि लड़की बालकनी की दीवार पर बैठी हुई थी और वहीं से उसने छलांग लगा दी। गिरने से उसे गंभीर सिर की चोट लगी और मौत हो गई।