Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में ट्रैवल एजेंट की गुंडागर्दी, रिफंड मांगने पर गर्भवती पत्नी संग पति पर बाउंसरों से करवाया हमला

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 02:56 PM (IST)

    जालंधर में एक ट्रैवल एजेंट कंपनी के बाहर बाउंसरों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी से मारपीट की। मोगा निवासी दंपति ने बच्चे के वीजा के लिए 3.42 लाख ...और पढ़ें

    जालंधर ट्रैवल एजेंट ने पैसे नहीं लौटाए, गर्भवती पत्नी संग पति पर बाउंसरों का हमला।

    जालंधर ट्रैवल एजेंट ने पैसे नहीं लौटाए, गर्भवती पत्नी संग पति पर बाउंसरों का हमला।

    HighLights

    1. ट्रैवल एजेंट ने वीजा के 3.42 लाख रुपये नहीं लौटाए

    2. बाउंसरों ने गर्भवती महिला और पति पर हमला किया

    3. घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की

    संवाद सहयोगी, जालंधर। गढ़ा रोड स्थित एक ट्रैवल एजेंट कंपनी के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब बाउंसरों ने एक व्यक्ति और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की।

    घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं और वह मदद के लिए चिल्ला रहा है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी बीच कंपनी के कर्मचारी पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गए।

    मोगा निवासी रमनदीप कौर ने आरोप लगाया कि गढ़ा रोड स्थित ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाली अमन नाम की महिला एजेंट ने उनके बच्चे का माइनर वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था। वीजा के नाम पर उनसे कुल 3 लाख 42 हजार रुपये लिए गए, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं लगा।

    एजेंट ने भरोसा दिलाया था कि यदि वीजा न लगा तो पूरी राशि रिफंड कर दी जाएगी और एक महीने के भीतर पैसा वापस कर दिया जाएगा। अब पिछले तीन महीनों से अलग-अलग तारीख देकर टालमटोल किया जा रहा है। एजेंट ने फरवरी में रकम लौटाने का समय दिया था।

    रमनदीप कौर ने बताया कि 11 फरवरी को पति के साथ दफ्तर पहुंचीं और पैसे की मांग की, जिसपर उनके साथ धक्कामुक्की की गई। उन्होंने कहा, मैं गर्भवती हूं, इसके बावजूद मुझे धक्के मारे गए, गालियां दी गईं और डराया-धमकाया गया।

    खबरें और भी

    जब मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तो मुझे धक्का दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि जब उनके पति ने बिना पैसे लिए, वहां से जाने से इनकार किया तो एजेंट ने बाउंसर बुला लिए। बाउंसरों ने उनके पति को दफ्तर के बाहर ग्राउंड में कथित तौर पर पीटा और सिर पर लोहे के कड़े से वार किए, जिससे उनके सिर से खून निकल आया।

    सूचना मिलने पर थाना-सात की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।