Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला चौक पर गुरु रविदास महाराज का पोस्टर फाड़ा; आरोपी अरेस्ट, लोगों की मुस्तैदी से टला बड़ा तनाव

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 12:21 PM (GMT+05:30)

    जालंधर के कपूरथला चौक पर श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र वाला धार्मिक बोर्ड फाड़ने से तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी अशोक उर्फ अशोका को मौके पर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कपूरथला चौक पर गुरु रविदास महाराज का पोस्टर फाड़ा गया।

    2. स्थानीय लोगों ने आरोपी अशोक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    3. पुलिस कर रही पूछताछ, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर के कपूरथला चौक पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक व्यक्ति ने श्री गुरु रविदास महाराज के चित्र वाले धार्मिक बोर्ड (होर्डिंग) को फाड़ दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान अशोक उर्फ अशोका के रूप में हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने दिनदहाड़े कपूरथला चौक पर लगे गुरु रविदास महाराज के पोस्टर को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के इलाकों में फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और नारेबाजी शुरू हो गई। लोगों का कहना था कि इस तरह की हरकतें शहर के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा हो सकती हैं।

    मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर जाने से रोकने के लिए आरोपी को घेर लिया और उसे भागने नहीं दिया। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 के सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- 'खून से थे लथपथ, CPR दिया और वेंटिलेटर पर भी रखा...', डॉक्टर ने बताया गोली लगने के बाद कैसी थी लक्की ओबेरॉय की हालत

    6A

    पोस्टर फाड़ने वाला आरोपी।

    पुलिस ने पहुंच माहौल शांत करवाया

    एसआई जसवीर सिंह ने लोगों को शांत कराया और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उसने धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में किसानों का पक्का मोर्चा आज, आधी रात पुलिस की दबिश, कई किसान नेता हिरासत में

    लोगों ने घटना की निंदा की

    घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। लोगों ने एक स्वर में इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि जालंधर में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। फिलहाल पुलिस की सतर्कता से इलाके में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

    यह भी पढ़ें- डेपुटेशन पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, यूटी प्रशासन के कर्मियों के बराबर मिलेगा अलाउंस