विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News '...दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी', खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी

Published: Tue, 09 Jul 2024 08:29 PM (IST)

Punjab News खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के ...और पढ़ें

खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी
खालिस्तानी समर्थकों की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी

HighLights

  1. पत्र में लिखा भाजपा छाेड़ दे नहीं तो नतीजे भुगतने को रहे तैयार
  2. पत्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के नाम पर आया है

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में खालिस्तानी समर्थकों की ओर से एक पत्र भेज कर भाजपा नेताओं को चेतावनी दी गई है। पत्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के नाम पर आया है।

पत्र में खालिस्तानी आतंकियों को जो कि मारे जा चुके है बलिदानी बताया गया है। पत्र के मुताबिक, परमिंदर सिंह बराड़, तेजिंदर सिंह सरां को चेतावनी दी गई है।

'ये नेता पंजाब के लोगों को धोखा दे रहे हैं'

पत्र में लिखा गया है कि पहले भी उक्त नेताओं को इंटरनेट मीडिया पर बहुत बार समझाया गया है कि आरएसएस और भाजपा के साथ मिलकर पंजाब के लोगों से धोखा कर रहे हैं।

आरएसएस के साथ मिलकर सिख धर्म के मामलों में दखलअंदाजी कर रहे है। जोकि बर्दाशत नहीं की जा सकती।

पत्र में नेताओं को कहा गया है कि भाजपा को छोड़ दे नहीं तो इस दुनिया को छोड़ना पडे़गा। किसानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए पत्र में कहा गया है कि भाजपा और आरएसएस किसानों का आंदोलन तोड़ने का प्रयास कर रही है जोकि गद्दारी है।

'आरएसएस और भाजपा पंजाब को पहुंचा रहे नुकसान'

एक साजिश के तहत भाजपा और आएसएस पंजाब को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पत्र में मनजिंदर सिंह सिरसा को लेकर कहा गया है कि दिल्ली गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी आरएसएस और भाजपा की गुलाम बना दी है।

सिरसा भाजपा के हाथों में खेल रहा है। पत्र में नेताओं को चेतावनी दी गई है कि नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे।

पत्र के आखिर में हरदीप सिंह निज्जर, परमजीत सिंह पंजवड, पीर बशीर अहमद, मौलान जीआर रहमान, अवतार सिंह कंडा का नाम लिखा गया है।

ध्यान रहे कि हाल ही में हिंदू नेताओं पर निहंगों की ओर से हमले किए गए है। जिस को लेकर सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है। लुधियाना में हिंदू नेता पर हमले को लेकर भी निष्पक्ष जांच की मांग की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: घूमने गए थे धोखे से हो गए रूसी सेना में भर्ती.. अब PM मोदी ने पुतिन से की बात, घर वापसी की जगी उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।