Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुल्हड़ पिज्जा कपल की जान को खतरा, सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से लगाई गुहार; आखिर क्यों मिल रहीं धमकी?

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 03:48 PM (IST)

    कुल्हड़ पिज्जा कपल इन दिनों फिर चर्चा में आ गया है। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है। दरअसल उन्हें कथित रूप से नि ...और पढ़ें

    Kulhar Pizza couple कुल्हड़ पिज्जा कपल ने सुरक्षा के लिए लगाई हाईकोर्ट में गुहार (जागरण फाइल फोटो)
    Kulhar Pizza couple कुल्हड़ पिज्जा कपल ने सुरक्षा के लिए लगाई हाईकोर्ट में गुहार (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कुल्लड़ पिज्जा कपल को धमकियां मिल रही हैं
    2. इस बाबत कपल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की
    3. याचिका में कपल ने सुरक्षा की गुहार लगाई है

    संवाद सहयोगी, जालंधर। Kulhar Pizza couple: कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने निहंग मान सिंह के विरोध के कारण मंगलवार को हाईकोर्ट का रुख कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

    उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है। निहंग सिंह मान ने बीते दिन पुलिस से बैठक के दौरान कुल को 18 अक्टूबर तक कार्रवाई करने के लिए कहा था और मान सिंह ने कहा था कि अगर कार्रवाई या कपल ने सोशल मीडिया से विडियो न डिलीट तो वह रेस्टोरेंट बंद कर देंगे।

    'वीडियो से बच्चों पर पड़ रहा गलत असर'

    गौरतलब है कि बीते दिनों निहंग बाबा मान सिंह अपने समर्थकों के साथ कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kullhad Pizza) के रेस्टोरेंट के बाहर आए थे, जहां उन्होंने रेस्टोरेंट के बाहर जमकर प्रदर्शन करते हुए कहा था कि कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

    उन्होंने सहज अरोड़ा से कहा था कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों से जितनी भी वीडियो है वह डिलीट कर दे नहीं तो वह पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी और निहंगों ने कहा था कि अगर वह वीडियो डिलीट नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। मौके पर पहुंची थाना चार की पुलिस ने माहौल को शांत करवाया था।

    खबरें और भी

    पगड़ी उतारने की भी मिल रहीं धमकियां

    इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में दंपती ने कहा कि निहंग प्रमुख बाबा मान सिंह पिछले एक सप्ताह में दो बार उनके जालंधर स्थित रेस्टोरेंट पर पहुंचकर उन्हें पगड़ी उतारने की धमकियां दे चुके हैं। ऐसे में सिख होने के नाते क्या उन्हें पगड़ी पहनने का अधिकार है या नहीं, इस संबंधी जत्थेदार से गुहार लगाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Kulhad Pizza Couple: श्री अकाल तख्त साहिब में हाजिरी लगाएंगे 'कुल्हड़ पिज्जा' कपल, निहंगों से क्यों मिली है धमकी?