Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vinesh Phogat को 25 लाख का इनाम देगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, रेसलर ने LPU से की है पढ़ाई

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 09:47 AM (GMT+05:30)

    भारतीय रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) लवली प्रोफेशनल यूनविर्सिटी से पढ़ी हैं। एलपीयू ने विनेश को 25 लाख का इनाम देने का एलान किया है। विनेश फोगाट प ...और पढ़ें

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से पास आउट हैं विनेश फोगाट
    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से पास आउट हैं विनेश फोगाट

    HighLights

    1. विनेश फोगाट ने कुश्‍ती से लिया संन्‍यास
    2. ओलिंपिक से डिस्क्वालिफाई हुई विनेश फोगाट

    जागरण संवाददाता, जालंधर। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) के फाइनल में पहुंचने के बाद डिसक्वालीफाई कर दिया गया। इससे पूरा देश सदमे में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड स्‍टार तक विनेश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

    एलपीयू ने अपनी छात्रा विनेश के लिए किया ये एलान

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने अपनी छात्रा विनेश फोगाट को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। विनेश ने मंगलवार को सेमीफाइनल में क्यूबा की खिलाड़ी को हराकर ओलिंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया था।

    ओलिंपिक से डिस्क्वालिफाई

    हालांकि, बुधवार को लगभग 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण उन्हें ओलिंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। राज्यसभा सदस्य व यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल ने कहा कि विनेश अब भी पदक विजेता हैं।

    यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat: 'विनेश हमारे लिए चैंपियन, हरियाणा में पदक विजेता की तरह मिलेंगी सुविधाएं'; CM नायब सैनी का एलान

    उनके समर्पण और कौशल को मान्यता मिलनी चाहिए। उन्हें 25 लाख पुरस्कार राशि प्रदान करने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ने स्वर्ण पदक छात्राओं को पचास लाख और रजत पदक विजेताओं के लिए 25 लाख रुपये की राशि नकद देना तय किया है।

    विनेश का कुश्‍ती से संन्‍यास

    विनेश फोगाट ने गुरुवार को कुश्‍ती से संन्‍यास लेने का एलान किया है। वहीं हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सैनी ने राज्‍य में विनेश फोगाट को पदक विजेता की तरह सम्‍मान देने का एलान भी किया है। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन कांस्‍य पदक अपने नाम कर लिए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat ने संन्यास का एलान किया, कहा- 'मां कुश्ती मुझसे जीत गई और मैं हार गई; माफ करना'