विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPU में रातभर आगजनी-तोड़फोड़ के बाद बड़ा एक्शन, 10 दिन तक बंद रहेंगी क्लासेज; वॉकी-टॉकी के साथ 5 गिरफ्तार

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:09 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 08:54 AM (IST)

एलपीयू में हंगामे के बाद 10 दिनों के लिए कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं, जिससे छात्र अपने घरों को ...और पढ़ें

प्रशासन ने रेगुलर क्लासेस 10 दिनों के लिए सस्पेंड कर दी हैं।

 प्रशासन ने रेगुलर क्लासेस 10 दिनों के लिए सस्पेंड कर दी हैं।

HighLights

  1. एलपीयू में हंगामे के बाद 10 दिनों के लिए कक्षाएं निलंबित

  2. छात्र अपने घरों को लौट रहे, अभिभावक लेने यूनिवर्सिटी पहुंचे

  3. विरोध प्रदर्शन के दौरान पांच संदिग्ध वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार

एएनआई, जालंधर। जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की छात्रा से रेप के दावे का बाद छात्रों का प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस को उसे रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। 20 घंटों तक 20 घंटों तक जालंधर-फागवाड़ा हाईवे पर जाम लगा दिया जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब हालात काबू में हैं और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र अपने-अपने घर को लौटने लगे हैं। दरअसल, बढ़ते हुए उग्र प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। ऐसे में छात्र अपने घर को लौट रहे हैं।

पेरेंट्स बच्चों को लेने पहुंचे

हालात बेकाबू देख बच्चों के पेरेंट्स उन्हें लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे। विश्वविद्यालय के बाहर भारी तादाद में बच्चे अपना सामान लिए परिजनों के साथ घर का रुख करते दिखे।

पकड़े गए अज्ञात लोगों के पास से मिले वॉकी-टॉकी

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने कहा, "हमने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक दरांती (हंसिया जैसा हथियार) और एक वॉकी-टॉकी बरामद की गई है। अब उन्हें हिरासत में लिया गया है।

अब उन सभी लोगों से पूछताछ होगी। अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि वो सभी लोग कहां से हैं और वहां क्या करने के लिए आए थे।

LPU मामले में CM मान हुए सख्त

एलपीयू में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन और नेशनल हाईवे जाम किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई होगी।

Untitled design (1)

साथ ही सीएम मान ने DGP गौरव यादव को ग्राउंड पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के लिए और छात्रों से बात करने के लिए के निर्देश दिए हैं।

हालात अभी काबू में

पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि अब हालात काबू में हैं। एलपीयू यूनिवर्सिटी को चारों ओर से घेरा जा चुका है और सभी छात्र सुरक्षित हैं। उन्होंने छात्रों के पेरेंट्स से भी अपील की है कि वो पैनिक न हों क्योंकि अब स्थिति अंडर कंट्रोल है। 

देवकी की अर्जी पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब (14)

प्रशासन ने कहा ये सिर्फ अफवाह है

वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि जो भी बातें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं वो सभी फेक हैं। यूनिवर्सिटी को बदनाम करने के लिए अफवाह फैलाई जा रही है। 

Untitled design

प्रशासन ने छात्रों से भी कहा है कि वो किसी भी तरह की अशांति वाले संगठन में शामिल न हों। अपने हॉस्टल में रहें, कमरे में रहें और सुरक्षित रहें। 

 

यह भी पढ़ें- पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश! चितकारा और LPU में वायरल मैसेज की जांच में जुटी साइबर सैल और इंटेलिजेंस