LPU Protest LIVE: नेशनल हाईवे खुला और कई छात्र हिरासत में, पुलिस कमिश्नर बोले- सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फेक
जालंधर में एलपीयू छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया। इस दौरान पथराव हुआ और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई।
-1790527951345_m.webp)
छात्रों ने अब एलपीयू के 29 ब्लॉक के बाहर लगाई आग। फोटो जागरण
HighLights
एलपीयू छात्रों का प्रदर्शन उग्र हुआ, पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
जालंधर में छात्रों को सड़क से हटाया गया, पथराव भी हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगाई, स्थिति तनावपूर्ण।
जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की छात्रा से रेप के दावे का बाद छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। करीब 20 घंटों तक जालंधर-फागवाड़ा हाईवे को जाम कर रखा। छात्रों को मौके से हटाने के लिए पुलिस लाठी चार्ज किया। गुस्साए छात्रों ने पत्थर मारना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस की कई गाड़ियों में आग लगा दी।
घंटों तक हाईवे बंद होने के बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ियों में आगजनी के चलते धमाके हुए और ऊपर तक धुआं उठ रहा था। छात्रों ने काफी देर तक पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
UPDATES
एलपीयू के अंदर घुसते हुए छात्र को पकड़ा
पुलिस जब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अंदर जांच करके बाहर निकल रही थी, तभी कुछ लोग यूनिवर्सिटी परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने पांच लड़कों को अंदर घुसते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है सभी को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद उन्हें सतनाम पूरा पुलिस थाने भेज दिया है।
नेशनल हाईवे खुला, हिरासत में कई छात्र
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नेशनल हाईवे से खदेड़ दिया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे अब खुल चुका है।

फेक है वीडियो- कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह ने कहा कि सारी स्थिति नियंत्रण में है और सभी बच्चों से बात हुई है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हॉस्टल में दुष्कर्म की बात सामने आ रही थी वह सारी अफवाह थी। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फेक है। फेक वीडियो किसने प्रसारित की? इसकी एसआईटी जांच करेगी।
पुलिस कमिश्नर ने की लड़कियों से बात
पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह ने सभी हॉस्टल में जाकर लड़कियों से बात की और जाना कि सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। वहीं, डीआईजी नवीन सिंगला ने अभी-अभी हॉस्टल की जांच के बाद कहा कि जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, वह पूरी तरह फेक है। जल्द ही हाईवे को खोल दिया जाएगा।

एलपीयू में आसपास के गुंडे ने की तोड़फोड़
देर रात जालंधर पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में और डीआईजी नवीन सिंह के साथ मिलकर पुलिस लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की सुरक्षा की जांच कर रही है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के अंदर पुलिस की छानबीन के दौरान छात्रों ने बताया कि यहां पर जो भी तोड़फोड़ हुई, उसमें आसपास के जो गुंडे थे एरिया के गुंडे थे शरारती तत्व थे वह बड़ी संख्या में घुस आए थे। उन्होंने ही वहां धरने के दौरान भी उपद्रव मचाया और यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर भी तोड़फोड़ की।
फ्लाई ओवर की सारी लाइट्स बंद
रात 11:45 बजे पुलिस एक बार फिर अपनी सारी फोर्स को इकट्ठा करने के बाद एलपीयू परिसर की ओर बढ़ना शुरू हो गई है। हाईवे के ऊपर के फ्लाई ओवर की सभी लाइट्स बंद करवा दी गई है ताकि पुलिस की मूवमेंट को कोई ट्रेस ना कर पाए या ऊपर जो है वह उसको ट्रेस ना कर पाए।
29 ब्लॉक के बाहर आगजनी
छात्रों ने एलपीयू के 29 ब्लॉक के बाहर आग लगा दी है। पुलिस ने अब मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया है। पास से भी पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई है। अब एक जगह पर सारी पुलिस फोर्स को इकट्ठा करके और दोबारा से एलपीयू परिसर की ओर जाने की तैयारी की जा रही है।
संत बाबा बलबीर के काफिले को रोका
संत बाबा बलबीर सिंह के गाड़ियों के काफिले को भी पुलिस ने बर्गर किंग के सामने रुकवा दिया और आगे न जाने की हिदायत दी। इसके बाद बाबा संत बलबीर सिंह का काफिला भी पीछे मुड़ गया।
पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
रात 09:25 बजे एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्टूडेंट एलपीयू के गेट के बाहर से निकलकर फ्लाईओवर के ऊपर आना शुरू हो गए। पुलिस को वहां से पीछे हटना पड़ा। स्टूडेंट लगातार फ्लाईओवर के ऊपर आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने आंसू गैस के दो गोले छोड़े।
पुलिस का गाड़ियों में आग लगाने के लिए पेट्रोल बम का इस्तेमाल
प्रदर्शनकारियों ने एलपीयू के अंदर भी बड़ी मात्रा में तोड़फोड़ की है। अंदर से भी कई जगह से धुआं उठता दिख रहा है। प्रदर्शनकारी लोहे की रोड लेकर घूम रहे हैं। पुलिस की गाड़ियों को जलाने के लिए पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया है। यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर से लगातार तोड़फोड़ की जा रही है।

#LPU students' protest turns violent in Phagwara. #phagwara #lovelyprofessionaluniversity pic.twitter.com/ghTLtRTFzV
— Anuj Sharma (@anuj221983) September 27, 2026
आंसू गैसे के गोले लेकर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण
पुलिस के आश्वासन पर नहीं माने छात्र
पुलिस ने शाम को 6:30 बजे एक बार छात्रों के साथ बात की। उन्हें बताया कि उनकी मांग के अनुसार उनकी मांगें मान ली गई हैं। एक एसआईटी गठित कर दी है और उसे नाम लेकर जांच करेगी। प्रारंभिक जांच में फिलहाल रेप के आरोप के उसे सबूत हाथ नहीं मिले हैं। लेकिन एसआईटी पूरे मामले की जांच करेगी।
यह भी पढ़ें- FIR के बाद भी LPU के छात्रों का प्रदर्शन जारी, जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर लगा लंबा जाम

आगजनी के बाद भागे लोग। फोटो जागरण
पुलिस पर लगाए आरोप, की नारेबाजी
छात्रों के जो प्रतिनिधि साथ गए थे, कुछ छात्रों ने उनका भी विरोध किया और पुलिस की इस चीज को मानने से इनकार कर दिया। दूसरी बार शाम को 7:45 पर पुलिस एक बार फिर प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच गई और उन्हें समझाया कि उनकी कौन-कौन सी मांगें मान ली गई हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मौके पर एक बार फिर पहुंची पुलिस। फोटो जागरण
सारे वीडियो कब्जे में ले लिए हैं, लेकिन छात्रों ने उसे चीज को भी नहीं माना और वह उल्टा पुलिस के ऊपर आरोप लगाते रहे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर सवाल खड़े करते रहे। काफी देर तक जब आपस में बातचीत चलती रही और छात्र नहीं माने और नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने लाठी चार्ज किया।
