तेरे पास कम दिन हैं, तुझे गोलियों से भून दिया जाएगा...बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को जान से मारने की धमकी
बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात कॉलर ने उन्हें गोलियों से भूनने की बात कही और उनकी कार क ...और पढ़ें

मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को मिली जान से मारने की धमकी (फाइल फोटो)
HighLights
मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को मिली जान से मारने की धमकी
अज्ञात कॉलर ने गोलियों से भूनने की धमकी दी, लोकेशन भी बताई
पुलिस में शिकायत दर्ज, आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस आवेदन
जागरण संवाददाता, जालंधर। बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर अभिषेक जोश को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात कॉलर ने उन्हें गोलियों से भूनने की बात कही और उनकी कार की लोकेशन भी बताई।
अभिषेक ने पहले भी व्हाट्सएप कॉल को नजरअंदाज किया था। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
अभिषेक जोश ने बताया कि कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा, "तेरे पर थोड़े ही दिन बचे हैं। तुझे जल्द ही गोलियों से भुन दिया जाएगा।" उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार उनके पास अज्ञात नंबर से वाट्सएप कॉल आ चुकी है, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन दूसरी बार धमकी भरा फोन आने से वह घबरा गए। अभिषेक ने दावा किया कि कॉल करने वाले ने उनकी कार का लोकेशन भी उन्हें भेजा है।
बता दें, अभिषेक जोश कई साल से मास्टर सलीम के साथ मैनेजर के तौर पर जुड़े हुए हैं। वह हर कार्यक्रम में उनके साथ रहते है। अभिषेक जोश ने बताया कि वह पुलिस को शिकायत दर्ज करवा चुके है। जिस नंबर से कॉल आई थी, वह भी शिकायत में दर्ज करवाया है। बीते शनिवार को जिमखाना क्लब में मास्टर सलीम का कार्यक्रम था। इस दौरान अभिषेक जोश घबराए हुए लग रहे थे।