Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में महिलाओं के खातों में आए 1000-1500 रुपये, मुक्तसर में बैंकों में लगी लंबी कतारें

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 04:07 PM (IST)

    श्री मुक्तसर साहिब में मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं के खातों में 1,000-1,500 रुपये जमा हुए, जिससे उनमें भारी उत्साह है। पैसे नि ...और पढ़ें

    महिलाओं के खातों में आए 1000-1500 रुपये, बैंकों-सेवा केंद्रों में लगी भीड़।

    महिलाओं के खातों में आए 1000-1500 रुपये, बैंकों-सेवा केंद्रों में लगी भीड़।

    HighLights

    1. मावां धीयां सत्कार योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

    2. खातों में 1,000-1,500 रुपये जमा होने से भारी उत्साह

    3. दस्तावेज पूरे कराने सेवा केंद्रों पर उमड़ी भारी भीड़

    जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। जिले में मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना का लाभ महिलाओं तक पहुंचना शुरू हो गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,000 से 1,500 रुपये की राशि जमा की गई है। पैसे मिलने के बाद महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

    जिले में करीब दो लाख महिलाएं इस योजना के अधीन आती हैं। बैंक खातों में राशि जमा होने का मैसेज मिलने के बाद गुरुवार को महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं पैसे निकालने तो कई पासबुक एंट्री कराने पहुंचीं। जिले की 30-35 प्रतिशत महिलाओं के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण उनका पंजीकरण अभी नहीं हो पाया है।

    इस वजह से गुरुवार को सेवा केंद्रों में भी भारी भीड़ रही। सेवा केंद्र इंचार्ज जतिंदर सिंह ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं एससी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आ रही हैं। सभी महिलाओं की फाइलें जमा कर प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। किसी को परेशानी न हो इसके लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है और बारी आने पर काम किया जा रहा है।

    लाभार्थियों ने जताई खुशी

    योजना का पैसा मिलने पर महिलाओं ने सरकार का आभार जताया और बताया कि वे इस राशि का इस्तेमाल परिवार की जरूरतों में करेंगी। गोनियाना रोड निवासी निर्मला देवी और राजविंदर कौर ने कहा कि वे यह पैसे बच्चों की पढ़ाई और जरूरी सामान खरीदने में खर्च करेंगी ताकि पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।

    खबरें और भी

    महिला वर्षा तायल के बैंक खाते में भी पैसे आए हैं। उन्होंने कहा कि वह इन पैसों से घर की जरूरतें पूरी करेंगी ताकि गृहस्थी बेहतर चले। उनके घर में दो महिलाओं के खातों में राशि आई है।

    सोनिया नागपाल ने बताया कि वह बच्चों के लिए कापी, किताब, पेन-पेंसिल खरीदेंगी। जलालाबाद रोड निवासी शोभा जोशी ने कहा कि वह यह राशि घर के रोजमर्रा के खर्चों में लगाएंगी। कुल मिलाकर मावां धीयां सत्कार योजना जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन रही है।