Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 09:45 PM (GMT+05:30)

    मौसम विभाग की तरफ से जालंधर में रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। जो सही साबित ह ...और पढ़ें

    मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया
    मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया

    HighLights

    1. मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया
    2. दिनभर धूप खिलने के साथ-साथ हल्के हल्के आसमान में बादल भी छाए रहे
    3. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

    जालंधर, जागरण संवाददाता: पंजाब के कई जिलों में मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। जालंधर में मौसम विभाग की तरफ से रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत तेज हवाओं के साथ-साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। जो सही साबित हुआ तो तापमान में भी उसका असर दिखाई देगा।

    गर्मी से मिली राहत

    शुक्रवार को हुई वर्षा की असर शनिवार को सुबह से ही देखने को मिला। जिस वजह से दिनभर धूप खिलने के साथ-साथ हल्के हल्के आसमान में बादल भी छाए हुए रहे। देर शाम ठंडी हवाएं भी चलने से सभी को गर्मी से राहत मिली।

    यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत और एक गंभीर जख्मी; एक ही बाइक पर थे चारों सवार

    इतना दर्ज किया गया तापमान

    जिसके चलते ही मौसम विभाग की तरफ से अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। एक दिन पहले की तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।