Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kulhad Pizza Couple की गाड़ी पर हमला, पत्‍थर मार चकनाचूर कर दिए शीशे; CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 11:10 AM (IST)

    जालंधर में कुल्‍हड़ पिज्‍जा कपल (Kulhad Pizza Couple) की गाड़ी पर शरारती तत्‍वों ने हमला किया है। घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर फरार हो गए। वहीं ...और पढ़ें

    कुल्‍हड़ पिज्‍जा कपल की गाड़ी पर पत्‍थरों से हमला
    कुल्‍हड़ पिज्‍जा कपल की गाड़ी पर पत्‍थरों से हमला

    HighLights

    1. गाड़ी के बैकसाइड पर भी मारे पत्‍थर
    2. हमला कर युवक हो गए फरार
    3. सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    जागरण संवाददाता, जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) के घर उजाला नगर में युवक खड़ी कार के शीशे तोड़ कर फरार हो गए। गाड़ी के शीशे टूटने की आवाज सुनना के बाद कुल्‍हड़ पिज्‍जा मालिक सहज बाहर निकला तो पता चला शरारती तत्वों ने गाड़ी के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ा है।

    सीसीटीवी में कैद हुई घटना

    साथ ही शीशा तोड़ने के बाद गाड़ी की बैक साइड पर पत्थरों से हमला कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। शोर की आवाज सुनने के बाद वह बाहर निकला तो शरारती तत्व भाग चुके थे।

    सहज ने बताया कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरों नहीं लगे हुए थे, जिस कारण आरोपित भागने में कामयाब हो गए। उसने गाड़ी के शीशा टूटने के बाद कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस गली के आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।

    यह भी पढ़ें: वीडियो बनाकर एक बार फिर घिरे Kulhad Pizza Couple, निहंग सिख ने लगाए संगीन आरोप; पढ़ें क्‍या है पूरा मामला

    इंटनेट पर वीडियो हुई थी वायरल

    कुल्‍हड़ पिज्‍जा कपल अपनी प्राइवेट वीडियो वायरल के बाद से विवादों में घिरे थे। इसके बाद हर किसी के निशाने पर ये कपल रहा था। हालांकि उस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी। कपल ने भी स्‍पष्‍ट किया था कि उन्‍हें जानकर फंसाया गया था। साथ ही कपल ने ये भी आरोप लगाए थे कि उनको जान से मारने की धमकियां भी दी गई हैं।

    खबरें और भी