Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एनअारआइ महिला को बुजुर्ग से फेसबुक पर हुआ प्‍यार, साथ रहने लगे तो बिगड़ी कहानी

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2016 03:26 PM (IST)

    60 साल की एनअारआइ महिला की फेसबुक पर 65 साल के व्‍यक्ति से दोस्‍ती हो गई। उनमें प्‍यार हो गया तो प्रेमी प्रेमिका के पास आकर रहने लगा। फिर एक दिन प्रेम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जेएनएन, जालंधर। फिलहाल शहर के छोटी बरादरी में रह रही 60 साल की एनआरआइ महिला की फेसबुक पर अंबाला के 65 साल के व्यक्ति से दोस्ती हो गई। इसके बाद चेटिंग होने लगी अौर फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला जालंधर आई तो दोनों की मुलाकात हो गई और उसके फेस बुक फ्रेंड ने उसे हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद वह उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। आरोपी फरार है।

    कनाडा की रहनेवाली महिला ने बताया कि फेसबुक पर उसकी अंबाला के 65 वर्षीय व्यवसायी रघुबीर सिंह से दोस्ती हो गई। महिला मूल रूप से जालंधर की रहने वाली है। थाना 7 की पुलिस को दी शिकायत मेंं महिला ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसकी और रघुबीर सिंह के बीच चेटिंग होने लगी। यह सिलसिला करीब दो साल तक चला। इसके बाद दोनों में नजदीकी हो गई और उनके बीच प्यार का रिश्ता बनने लगा।

    पढ़ें : पहले पत्नी गई न्यूजीलैंड और फिर पति पहुंचा तो...

    महिला ने बतासा कि वह कुछ साल पहले जालंधर आ गई। रघुबीर सिंह के साथ नजदीकी बढ़ने पर वह भी उसके पास जालंधर में छोटी बारादरी में आकर रहने लगा। एनआरआइ महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान रघुबीर सिंह ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बना लिये और यह सिलसिला जारी रहा।

    महिला ने बताया कि वह इसका विरोध करती थी तो वह उसके साथ मारपीट करता था। रघुबीर की ज्यादती लगातार बढ़ती ही गई और वह इससे तंग आ गई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस में शिकायत देने के बाद रघुबीर सिंह लापता हो गया।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। रघुबीर सिंह फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लाया जाएगा। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

    पढ़ें : एक सपने की मौत, हालात से हार गई गरीब की बेटी