यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kulhad Pizza Couple के सपोर्ट में आए पंजाबी सिंगर Ammy Virk, कहा- वीडियो वायरल न करो, गलती हर इंसान से होती है
कुल्हड़ पिज्जा कपल काफी विवादों में चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसको लेकर बताया जा रहा था वह कुल्हड़ प ...और पढ़ें

HighLights
- कुल्हड़ पिज्जा पर पंजाबी सिंगर एमी विर्क बोले- डीलीट कर दो वीडियो।
- एमी विर्क बोले- किसी को मरने के लिए मजबूर तो न करो।
- कहा - इसके कारण कोई मिसहैपनिंग हो गई तो बाद में कमेंट बॉक्स में वाहेगुरू-वाहेगुरू लिखोगे।
- एमी विर्क ने कहा- नफरत फैलाकर कुछ नहीं मिलना है। प्यार बांटा करो।
जालंधर, जागरण डिजिटल डेस्क। इन दिनों कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) काफी विवादों में चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुल्हड़ पिज्जा कपल की प्राइवेट वीडियो खूब वायरल हो (Viral Video Of Kulhad Pizza) रही है। इस वीडियो को लेकर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क (Punjabi Singer/Actor Ammy Virk) भी बोल पड़े। एमी विर्क ने अपने कॉन्सर्ट में स्टेज पर लोगों से उस वीडियो को डिलीट करने की अपील (Ammy Virk Said Delete the Video) की है।
अम्मी विर्क बोले- किसी को इतना जलील न करो
कुल्हड़ पिज्जा पर एमी विर्क ने कहा है कि किसी के परिवार को इतना जलील न किया करो। जो हो गया सो हो गया। उनसे गलती हो गई है। गलती हर इंसान से होती है। उन्होंने इसे भूल जोने के लिए कहा। एमी विर्क ने कहा कि ऐसे किसी के भी वीडियो वायरल करके किसी को मरने के लिए मजबूर तो न करो। इसके कारण कोई मिसहैपनिंग हो गई तो बाद में कमेंट बॉक्स में वाहेगुरू-वाहेगुरू लिखोगे।
इस बात को खत्म कर दो
उन्होंने कहा कि नफरत फैलाकर कुछ नहीं मिलना है। प्यार बांटा करो। अम्मी विर्क ने हाथ जोड़कर विनती की है कि कृपया इस वीडियो को आगे वायरल न करें। क्यों उस परिवार को सोशल मीडिया पर कमेंट कर के जलील कर रहे हो। इस बात को यहीं खत्म कर दीजिए।