सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर के बाहर दहशत, पिस्तौल लोड करते CCTV में कैद हुआ युवक; पुलिस ने दबोचा
जालंधर में सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर के पास एक व्यक्ति ने पिस्तौल लोड कर दहशत फैलाई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद, ...और पढ़ें

सिंगर ज्योति नूरां के घर के बाहर पिस्टल लोड की, एक हिरासत में (फो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जालंधर। बसंत कुंज के पास स्थित पंजाबी सूफी गायक ज्योति नूरां के निवास स्थान पर मंगलवार देर रात 9:20 बजे एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने पिस्तौल लोड कर दहशत फैला दी। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं था।
पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई है। पिस्तौल लोड करने के बाद व्यक्ति वहां से भाग गया। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि एक संदिग्ध ने घर के बाहर आकर पिस्तौल लोड की, लेकिन कोई गोली नहीं चलाई।
पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी टीम खंगाल रही है। उधर, एडीसीपी आकर्षी जैन ने बताया कि वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुमित कुमार उर्फ राकी नाम के युवक को हिरासत मे ले लिया गया है। प्राथमिक जांच के अनुसार फायरिंग नहीं हुई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।