Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले थप्पड़ मारा फिर गला पकड़ा, दुष्कर्म के आरोप के बाद पादरी बजिंदर सिंह ने महिला से की शर्मनाक हरकत; वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 06:13 PM (IST)

    जालंधर के चर्च ग्लोरी एंड विजडम के पादरी बजिंदर सिंह ने एक बार फिर शर्मनाक हरकत की है। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की है। पहले थप्पड़ मारा फिर गला पक ...और पढ़ें

    ऑफिस में बजिंदर सिंह ने महिला से की मारपीट।
    ऑफिस में बजिंदर सिंह ने महिला से की मारपीट।

    HighLights

    1. एक बार फिर विवादों में पादरी बजिंदर सिंह।
    2. महिला के साथ ऑफिस में की जमकर मारपीट।
    3. कुछ दिन पहले ही दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जिला स्थित चर्च 'ग्लोरी एंड विजडम' के पादरी बजिंदर सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। खुद को पैगंबर बजिंदर कहने वाले पादरी ने एक महिला और पुरुष से मारपीट की है। पादरी बजिंदर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज होने के कुछ दिनों बाद अब महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है।

    बता दें कि बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब उन पर महिला से मारपीट का आरोप लगा है। ताजा सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पादरी बजिंदर सिंह कुछ युवकों और एक महिला से गुस्से में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चंडीगढ़ का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    युवक पर कुछ फेंककर किया हमला

    वीडियो में देखा जा सकता है कि 14 फरवरी दोपहर 02:20 बजे के करीब पादरी पहले एक युवक पर कुछ फेंकते हैं, फिर पास बैठी महिला को थप्पड़ मारते हैं और उसकी गर्दन पकड़ लेते हैं। इस दौरान कार्यालय में एक बच्चा और तीन महिलाएं भी मौजूद थीं।

    मौके पर मौजूद लोग पादरी को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं रुकते। घटना करीब आधे घंटे तक चली। चर्च प्रशासन और पादरी की तरफ से अब तक कोई सफाई नहीं आई है। वीडियो के वायरल होने के बाद पादरी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

    खबरें और भी

    22 वर्षीय महिला ने लगाए थे दुष्कर्म के आरोप

    बता दें कि इससे पहले जालंधर के ताजपुर में 'चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम' चलाने वाले 42 वर्षीय बजिंदर सिंह पर 22 वर्षीय एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस संबंध में कपूरथला में 28 फरवरी को केस दर्ज किया गया था।

    समाचर पत्रों में प्रकाशित खबर का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजय रहितकर ने कहा था कि पंजाब के पास्टर बजिंदर सिंह से जुड़ा मामला बहुत गंभीर और चिंताजनक है।

    महिला आयोग ने पंजाब पुलिस को मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट और एफआईआर की प्रति तीन दिनों में सौंपने के लिए कहा था। इसके साथ ही यह भी पूछा गया है कि पंजाब पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करेगी।

    यह भी पढ़ें- गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को असम की जेल में शिफ्ट किया, सिद्धू मूसेवाला की हत्या का है आरोपी, दर्ज हैं 128 माम