Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाना चलाया 'शेर दी शेरनी', फिर पुलिस की गाड़ी पर बैठकर दिखाई अदाएं, SHO हुआ लाइन हाजिर

    By Nidhi VinodiyaEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 09:17 PM (IST)

    एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विडियो में साफ नजर आ रहा है। जी हां इस वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़की पुलिस की सरकारी गाड़ी पर बैठ ...और पढ़ें

    पुलिस की गाड़ी पर बैठ कर लड़की ने बनाई रील, SHO हुआ लाइन हाजिर
    पुलिस की गाड़ी पर बैठ कर लड़की ने बनाई रील, SHO हुआ लाइन हाजिर

    HighLights

    1. जालंधर की लड़की ने SHO की गाड़ी पर चढ़कर बनाई रील।
    2. थाने के SHO ने लड़की पर नहीं लिया कोई एक्शन नहीं लिया
    3. पहले भी रील के चलते आई थी विवादों में।
    4. पुलिस अधिकारियों ने SHO को किया लाइन हाजिर>

    जागरण डिजिटल डेस्क, जालंधर। Jalandhar Girl Make Reel on Police Van: जालंधर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो के वायरल होने के पीछे का कारण भी इस विडियो में साफ नजर आ रहा है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़की पुलिस की सरकारी गाड़ी पर बैठ कर रील बना रही है। ये वीडियो जैसे ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, उन्होंने SHO पर तुरंत एक्शन लेते हुए लाइन हाजिर कर दिया।

    वीडियो में ये है खास

    इस विडियो देखा जा सकता है कि एक लड़की खुली सड़क पर पुलिस की सरकारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बना रही है। यही नहीं इस विडियो को बनाते समय वो खुद को शेर की शेरनी भी कहती है। गाडी पर बैठ कर लड़की बहुत कांफिडेंस के साथ वीडियो बना रही है। उससे भी बड़ी बात ये है सब जानने के बाद भी थाने के SHO ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया

    पहले भी हुआ था विवाद, नहीं लिया था कोई एक्शन

    बता दें कि ये लड़की पहले भी अपनी रील के चलते विवादों में आई थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी इस लड़की ने गोली चलते हुए रील बनाई थी और उस समय भी थाना चार के SHO ने इस लड़की पर कोई एक्शन नहीं लिया था। बल्कि मामला ही खत्म कर दिया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, थाना प्रभारी ने कोई एक्शन नहीं लिया और मामला ही रफा दफा कर दिया।

    ये भी पढ़ें: बेबुनियाद निकले ट्रूडो के आरोप! निज्जर की हत्या में भारत नहीं पाकिस्तान की ISI का हाथ, बेटे बलराज का खुलासा

    SHO हुए लाइन हाजिर

    बता दें कि ये वीडियो जैसे ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आई, उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

    खबरें और भी