Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गड्ढे, धूल और अधूरी पाइपलाइन, जालंधर में सर्विस लेन बनी मुसीबत; दो महीने और झेलनी होगी मार

    Updated: Thu, 14 May 2026 11:39 AM (IST)

    जालंधर में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर फरवरी में खोदी गई सड़क अब गड्ढों औरधूल से भरी है, जिससे वाहन चालकों व दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

    जालंधर में फरवरी में खोदी गई सर्विस लेन बनी मुसीबत (AI Generated फोटो)

    जालंधर में फरवरी में खोदी गई सर्विस लेन बनी मुसीबत (AI Generated फोटो)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के लिए ठेका कंपनी ने फरवरी में ही लम्मा पिंड से पठानकोट चौक और ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए फाेकल पाइंट चौक तक की सड़क की खोदाई कर दी।

    करीब दो महीने बाद अब पाइपें डालने के बाद ऊपर से मिट्टी डाल दी गई है, जिस बीच बेमौसम बससात के कारण कई जगह गड्ढे और सड़कें ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं। जिसके ऊपर से चारपहिया से लेकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रखी है, ऊपर से दिन भर उड़ती धूल-मिट्टी के कारण वाहन चालकों के साथ साथ आसपास के दुकानदारों का जीना दूभर हो रखा है।

    दूसरी तरफ ठेका कंपनी ने अब सर्विस लेन की दूसरी तरफ पठानकोट चौक से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए शहीद भगत सिंह कालोनी नजदीकी नहर तक की सर्विस लेन पर पाइप डालने के लिए खोदाई का काम बीते सप्ताह शुरू कर दिया है। इसके बाद फोकल पाइंट से पठानकोट चौक तक आने वाले वाहनों के लिए एकमात्र रास्ता टूटी सड़क वाला ही बच गया है, जिसके फिलहाल बनने की उम्मीद नहीं है।

    अभी दो महीने चलेगा पाइप डालने का काम

    सरफेस वाटर प्रोजेक्ट की नोडल एजेंसी पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के एसडीओ पदमदीप सिंह ने बताया कि सर्विस लेन पर पाइपें डालने का काम पूरा होने में अगले दो महीने का समय लगेगा।

    खबरें और भी

    लम्मा पिंड से सूर्या एंक्लेव तक पाइप डालने का काम आधे से अधिक हो चुका है, जबकि पठानकोट चौक से शहीद भगत सिंह कालोनी नहर तक पाइप डालने के बाद फिर से फोकल पाइंट चौक से वेरका मिल्क प्लांट तक पाइप डालने के लिए सड़क की सड़क की खोदाई का काम शुरू होगा। इसके बाद ही सड़क को रिपेयर करने का काम शुरू हो पाएगा।

    खोदाई के बाद पानी का छिड़काव बंद

    सड़क की खोदाई के दौरान ठेका कंपनी ने धूल-मिट्टी के उड़ते गुबार को रोकने के लिए पानी के टैंकर से छिड़काव किया जाता था। जबकि खोदाई के बाद तेज हवा में धूल-मिट्टी के गुबार से परेशानी बढ़ने के बावजूद पानी का छिड़काव बंद हैै।

    चौकों पर पाइपों के कनेक्शन का काम अंत में होगा

    नोडल एजेंसी के एसडीओ पदमदीप सिंह ने बताया कि लम्मा पिंड, पठानकोट चौक, ट्रांसपाेर्ट नगर चौक और फाेकल पाइंट चौक के आगे-पीछे की सड़क पर पाईपें डाल दी गई हैं। जहां चौक पर दोनों तरफ की पाइपों को कनेक्ट करने का काम अंत में किया जाएगा, कारण इस काम के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद करना होगा। तब ट्रैफिक पुलिस से तालमेल कर टीम की मौजूदगी में रात के समय काम करना होगा।

    मानसून के बाद बनेगी नई सड़क, पहले रिपेयर होगी

    नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के जालंधर डिवीजन के पीडी संजय मिश्ररा का कहना है कि पाइप लाइन डालने के बाद मानसून में खोदाई वाली जगह पर मिट्टी पूरी तरह से बैठ जाने के बाद नई सड़क बनेगी। उससे पहले जल्द ही सड़क को मोटरेबल करने के लिए रिपेयर का काम कराया जाएगा, ताकि ट्रैफिक में परेशानी कम हो।