Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Poonch Terror Attack: 'सैनिकों पर गर्व लेकिन हमले रोकने में सरकार नाकाम क्यों...', चन्नी ने अब केंद्र पर साधा निशाना

    Updated: Mon, 06 May 2024 12:21 PM (IST)

    Poonch Terror Attack पुंछ आतंकी हमले को लेकर चरणजीत चन्‍नी (Charanjit Singh Channi) ने अब केंद्र पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि उन्हें सैनिकों पर ...और पढ़ें

    पुंछ आतंकी हमले को लेकर चन्नी ने अब केंद्र पर साधा निशाना
    पुंछ आतंकी हमले को लेकर चन्नी ने अब केंद्र पर साधा निशाना

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जम्मू कश्मीर में वायु सेवा के काफिले पर आतंकी हमले (Poonch Terror Attack) को भाजपा का स्टंट बता कर विवादों में घिरे पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आज कहा है कि उन्हें सैनिकों पर पूरा गर्व है, जो देश की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।

    चन्नी ने कहा कि उन्होंने यह बयान दिया था कि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भी जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

    केंद्र सरकार की इंटेलिजेंस हो रही फेल: पूर्व मुख्‍यमंत्री

    आज तक केंद्र की भाजपा सरकार यह पता नहीं लगा पाई कि यह इसके पीछे किसकी साजिश थी। केंद्र सरकार की इंटेलिजेंस बार-बार फेल हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने भी ऐसे आतंकी हमले होने पर आगाह किया था और कहा था कि यह सब राजनीतिक है। इसके बावजूद भी केंद्र सरकार बचाव के लिए कोई कदम नहीं उठा पाई।

    यह भी पढ़ें: Poonch Terror Attack: 'यह स्‍टंटबाजी, चुनाव आते...', पुंछ हमले पर कांग्रेस नेता चरणजीत चन्नी ने उठाए सवाल

    जाखड़ ने भी प्रधानमंत्री पर उठाए थे सवाल: चन्नी

    चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा की पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पिछले हमले के दौरान, जब वह कांग्रेस में थे, तब प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया था और उनसे इस्तीफा मांगा था। चन्नी ने कहा कि उन्होंने यह पूछा था कि भाजपा बार-बार ऐसे हमले को स्टंट बनाकर क्यों इस्तेमाल करती है।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: 'CM मान को सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में किया जाए नामजद', चरणजीत चन्नी ने मुख्‍यमंत्री पर साधा निशाना

    पिछली बार भी जब सैनिक शहीद हुए थे तो वह मुख्यमंत्री के रूप में उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर शमशान घाट ले गए थे। कब तक उनके जवान शहीद होते रहेंगे। कब तक केंद्र सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर होता रहेगा। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि इधर-उधर की बात मत कर यह बता की काफिला लूटा क्यों।

    खबरें और भी