Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jalandhar News: CM मान के बैठक न करने पर भड़का पनबस-पंजाब रोडवेज यूनियन, 20 सितंबर को करेंगे चक्का जाम

    By Deepak SaxenaEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 05:17 PM (IST)

    पंजाब रोडवेज-पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट (Punbus Punjab Roadways Union) कर्मचारियों ने निर्धारित दिन 14 सितंबर को सीएम मान के साथ बैठक न होने पर राज्य स ...और पढ़ें

    पंजाब रोडवेज-पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट यूनियन ने फूंका राज्य सरकार का पुतला।
    पंजाब रोडवेज-पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट यूनियन ने फूंका राज्य सरकार का पुतला।

    मनु पाल शर्मा, जालंधर: पंजाब रोडवेज पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स ने पूर्व निर्धारित बैठक को 29 सितंबर तक बढ़ाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसके विरोध में यूनियन ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका। साथ ही 20 सितंबर को पनबस और PRTC बसों का चक्का जाम करने की घोषणा की है।

    20 सितंबर को चक्का जाम करने की चेतावनी

    यूनियन के राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री लगातार टालमटोल की नीति अपनाए हुए हैं। अब 29 सितंबर का इंतजार नहीं किया जाएगा। 20 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा और प्रदेश भर में पनबस और पीआरटीसी बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

    कई मांगों को लेकर यूनियन कर रही मांग

    रेशम सिंह गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक न होने का पता चलते ही प्रदेश भर में बस स्टैंडों के ऊपर पंजाब सरकार के पुतले फूंके गए हैं। यूनियन की तरफ से कॉन्ट्रैक्ट या आउटसोर्स के आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करने, समान काम समान वेतन सिद्धांत लागू करने, ब्लैक लिस्ट किए जा चुके कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लिए जाने की मांग की जा रही है।

    14 सितंबर को होनी थी बैठक

    इससे पहले यूनियन की तरफ से 15 अगस्त को गुलामी दिवस के तौर पर मनाया जाने की घोषणा की गई थी और तीन दिन तक सरकारी बसों का चक्का जाम रखने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद यूनियन प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के साथ 14 सितंबर को बैठक निर्धारित करवाई गई थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: स्कूल ऑफ एमिनेंस पर MLA कुंवर विजय प्रताप सिंह ने उठाए सवाल, कहा- 'स्कूल अगर नया बनाया है तो उन्हें दिखाएं'