विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पंजाब जल रहा है...', धमाके के बाद BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे रवनीत बिट्टू; AAP सरकार पर बोला हमला

Published: Tue, 08 Apr 2025 11:10 AM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2025 11:19 AM (IST)

Punjab Blast News जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले से हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री ...और पढ़ें

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर तैनात पुलिस बल
पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर के बाहर तैनात पुलिस बल

HighLights

  1. आधी रात को ई-रिक्शा पर आए युवकों ने फेंका विस्फोटक
  2. बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया और उनके सभी परिजन सुरक्षित

जागरण संवाददाता, जालंधर। Punjab Blast News: पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए धमाके के मामले में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू (Ravneet Bittu) मंगलवार सुबह कालिया के घर पहुंचे हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री से बातचीत की और उसके बाद मीडिया से कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिल्कुल फेल हो गई है।

उन्होंने कहा कि कई अधिकारियों के तबादले बार-बार किए जा रहे हैं खुफिया विभाग के एडीजीपी का तबादला भी एक दिन पहले किया गया है ऐसे में यह अधिकारी पंजाब में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी कैसे रखेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब को दोबारा आग में झोंकने की तैयारी हो रही है। पंजाब जल रहा है और इसे बचाने की जरूरत है। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब को वह लोग चला रहे हैं जो दिल्ली में फेल हो गए हैं।

कौन हैं मनोरंजन कालिया?

मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। पुलिस ने बताया कि जालंधर में शास्त्री मार्केट के पास कालिया के आवास पर रात करीब 1 बजे तेज आवाज सुनी गई। पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

धमाके से घर की खिड़कियां तक टूटी

सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आते दिखाई दे रहे हैं, जो कालिया के घर पर विस्फोटक वस्तु फेंककर फरार हो गए। विस्फोटक घर के अंदर उनकी कार के पास जाकर गिरा।

जोरदार धमाके से कार के साथ ही घर की खिड़कियां भी टूट गईं। जमीन पर गड्ढा भी हो गया है। घटना के समय मनोरंजन कालिया घर पर सो रहे थे। वह और उनके स्वजन सुरक्षित हैं।

पंजाब में अराजकता की सारी हदें पार- सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा मांगा। पंजाब में अराजकता की सारी हदें पार हो गई हैं। पुलिस थानों, पूजा स्थलों पर हमलों और बाबा साहब डॉ. बी. आर. अंबेडकर की मूर्तियों को तोड़ने के बाद अब पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला हुआ है। इन सभी घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ हैं।

बाजवा ने सीएम मान पर साधा निशाना

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला भगवंत मान के कार्यकाल में पंजाब में बढ़ती हिंसा की याद दिलाता है।

बाजवा ने कहा कि उनके पद संभालने के बाद से, मई 2022 में मोहाली आरपीजी हमला और 2024 के अंत में पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड हमलों की श्रृंखला सहित कई विस्फोट हुए हैं। यह पैटर्न कानून और व्यवस्था बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण चूक को रेखांकित करता है। अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते हैं, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- पंजाब: बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ई-रिक्शा सवार युवकों ने फेंका विस्फोटक, जांच में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।