यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paddy Procurement: धान और किसान... सड़क पर, सरकार के दावों की खुली पोल; मंडियों का हाल बेहाल
Paddy Procurement पंजाब में धान की खरीद और लिफ्टिंग में देरी के कारण मंडियों में अव्यवस्था का माहौल है। किसानों ने सोमवार को डीसी दफ्तरों का घेराव किय ...और पढ़ें

HighLights
- BJP कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी।
- खरीद, लिफ्टिंग धीमी होने से मंडियों में अव्यवस्था।
- पंजाब में अब तक 60.63 लाख टन धान की हुई खरीदी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। इन दिनों राज्य में धान और किसान... दोनों सड़क पर हैं। दरअसल पिछले एक माह से धान की खरीद, लिफ्टिंग धीमी होने व मिलिंग न होने से मंडियों में अव्यवस्था का आलम है। मंडियों में धान का अंबार है तो विरोध में किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं किसानों ने राज्यभर में सोमवार को डीसी दफ्तरों का घेराव किया। किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार ने एक अक्टूबर से धान की खरीद को लेकर तमाम तरह के प्रबंध पूरे करने का दावा किया था, वहीं दूसरी तरफ करीब एक माह बाद भी अव्यवस्था का आलम है।
भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी AAP
मंडियों में धान सड़कों तक पहुंच चुका है और किसानों को यहां रातें गुजारनी पड़ रही है। वहीं धीमी अनाज लिफ्टिंग के कारण पंजाब के किसानों, आढ़तियों और शेलर मालिकों को हो रही परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी 30 अक्टूबर को पंजाब में भाजपा कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करेगी।
यह भी पढ़ें- Air Pollution: घरों में पंखों की धूल स्वास्थ्य के लिए अधिक खतरनाक, एहतियात न बरतने पर हो सकती है एलर्जी
पंजाब में खरीदा गया 60.63 लाख टन धान
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि उसने पंजाब में अब तक 60.63 लाख टन धान की खरीद की है और 28 अक्टूबर तक राज्य के किसानों को 12,200 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
खबरें और भी
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा, '28 अक्टूबर 2024 तक मंडियों में कुल 65.75 लाख टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 60.63 लाख टन राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा खरीदा जा चुका है।'
धान की खरीद के लिए पूरे पंजाब में 1000 अस्थायी यार्ड सहित 2,927 नामित मंडियां खोली गई हैं। केंद्र ने खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के लिए 185 लाख टन का अनुमानित लक्ष्य तय किया है।
ग्रेड ‘ए’ धान केंद्र द्वारा तय 2320 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जा रहा है। राज्य में अब तक कुल 14,066 करोड़ रुपये की धान खरीद हुई है और इससे 3,51,906 किसानों को लाभ मिला है।
किसानों ने डीसी ऑफिस का किया घेराव
मंडियों में धान की लिफ्टिंग की रफ्तार कम होने तथा खरीद के दौरान पेश आ रही समस्याओं के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा मंगलवार को डीसी आफिस का घेराव किया गया। इस दौरान किसानों ने सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस बीच उन्होंने किसानों की दशा को लेकर तैयार किए गए गीत भी प्रस्तुत किए।