Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: पंजाब में BJP को झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP में शामिल

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 02:32 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 पंजाब में एक जून को लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजनेताओं का दल-बदल का क्रम जारी है। इसी क्रम में पंजाब भाजपा के युवा नेता ...और पढ़ें

    Punjab में एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP में शामिल
    Punjab में एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP में शामिल

    HighLights

    1. भाजपा के नेता रॉबिन सांपला ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है
    2. रॉबिन सांपला विजय सांपला के भतीजे हैं

    डिजिटल डेस्क, जालंधर। Punjab Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

    भारतीय जनता पार्टी के नेता रॉबिन सांपला ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। रॉबिन सांपला विजय सांपला (Robin Sanpala Join BJP) के भतीजे हैं। युवा नेता रॉबिन सांपला कई वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हुए थे। 

    पंजाब आप ने एक्स के जरिए दी जानकारी

    रॉबिन सांपला के आप में जुड़ने की जानकारी आप पंजाब ने इंटरनेट मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। आप पंजाब (AAP Punjab) ने लिखा कि जालंधर में आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत हो गया है।

    बीजेपी एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला जी की मौजूदगी में बीजेपी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में आपका स्वागत है।

    कांग्रेस ने जीती थी आठ सीटें

    पिछले लोकसभा चुनाव में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने आठ सीटें जीती थीं। वहीं, एनडीए ने चार सीटें जीती थीं। एनडीए में पिछले लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा शामिल थे। वहीं आम आदमी पार्टी ने एक सीट पर जीत अख्तियार की थी। बताते चलें कि पंजाब की 13 सीटों में से चार अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों के लिए रिजर्व हैं। वहीं, बाकी नौ सीटें अनारक्षित हैं।