विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: सीए का नतीजा जारी, जालंधर को मिले 35 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट

Updated: Thu, 11 Jul 2024 02:48 PM (IST)

Punjab News चार्टर्ड अकाउंटेंट का रिजल्ट आज जारी हो गया है। जालंधर को इस बार 35 नए सीए मिले हैं। जालंधर में छात्रा ने टॉप किया है। सिमरन वधवा ने सबसे ...और पढ़ें

Punjab News: सीए का रिजल्ट घोषित, छात्रा ने मारी बाजी।
Punjab News: सीए का रिजल्ट घोषित, छात्रा ने मारी बाजी।

HighLights

  1. द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने जारी किया रिजल्ट
  2. सीए फाइनल एग्जाम मई-2024 ग्रुप-1 का संचालन 2, 4 और 8 मई को किया गया था।
  3. सीए फाइनल ग्रुप-2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई को ली गई थी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की तरफ से आईसीएआई सीए का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत जालंधर को करीब 35 विद्यार्थी नए सीए के रूप में मिलें हैं।

सीए फाइनल एग्जाम मई-2024 ग्रुप-1 का संचालन 2, 4 और 8 मई को किया गया था। जबकि सीए फाइनल ग्रुप-2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई को ली गई थी।

सिमरन ने किया टॉप

परीक्षा में सिमरन वधवा ने 416, शिवम दुदेजा ने 406, दीक्षा कपूर ने 398, तनिष्क गुप्ता ने 392 अंक हासिल किए हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट की जिला इकाई के पदाधिकारी ने विद्यार्थियों की मेहनत को सराहा है। साथ ही आश्वासन दिया कि वह उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Kisan Andolan 2024: HC के आदेश के बाद अब क्‍या होगी किसानों की रणनीति? पंढेर बोले- हरियाणा सरकार ने रोका था रास्‍ता...