Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, छापेमारी कर ED ने कसा शिकंजा

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Tue, 16 Jan 2024 05:00 AM (IST)

    पूर्व कांग्रेस सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को ईडी ने सोमवार को जालंधर में वन मंत्री रहते हुए कथित घोटाले व आय से अधिक संपत्ति के मामले म ...और पढ़ें

    पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ईडी ने किया गिरफ्तार
    पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ईडी ने किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पूर्व कांग्रेस सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को ईडी ने सोमवार को जालंधर में वन मंत्री रहते हुए कथित घोटाले व आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया। रात को सिविल अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच की गई। ईडी रिमांड पर लेने के लिए उनको मंगलवार को मोहाली की विशेष अदालत में पेश करेगी।

    ज्ञात हो, एक मार्च, 2016 से 31 मार्च, 2022 तक धर्मसोत वन मंत्री रहे थे। इस दौरान उनकी आय 2.37 करोड़ रुपये थी, जबकि उनकी तरफ से 8.76 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आय से अधिक खर्च उन्होंने किन स्रोतों से किया इसकी जांच की जा रही है। धर्मसोत सोमवार दोपहर को दूसरी बार ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। 

    पूछताछ के दौरान वह आरोपों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा की गई जांच के आधार पर ईडी ने सात वन अधिकारियों को तलब किया था। 

    विजिलेंस भी कर रही मामले की जांच 

    विजिलेंस भी वन घोटाले की जांच कर रही है। जून, 2022 में विजिलेंस ने धर्मसोत को उनके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने मोहाली के डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह व ठेकेदार हरमिंदर सिंह का स्टिंग कर मामले से राजफाश किया था।

    खबरें और भी

    जांच में सामने आया था कि एक डीएफओ के स्थानांतरण के लिए 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये, एक वन रेंजर के लिए 5 लाख रुपये से 8 लाख रुपये और एक के लिए 5 लाख रुपये की कथित रिश्वत दी गई थी।