यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: अवैध संबंधों से दुखी होकर पति ने की आत्महत्या, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज
गांव चक्क भाईके में 30 वर्षीय हरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक युवक की पत्नी और उसके प ...और पढ़ें

HighLights
- पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर पति ने की आत्महत्या
संवाद सूत्र, बुढ़लाडा। गांव चक्क भाईके में 30 वर्षीय हरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक युवक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। हरप्रीत सिंह दो साल से विदेश में रह रहा था। हाल ही में वह अपने गांव आया था।
लेकिन यहां आने पर उसे अपनी पत्नी के गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक हुआ। इसी बात से दुखी होकर बीते शनिवार को उसने जहरीली दवा पी ली।
.jpg)
हालत खराब होने पर उसे लुधियाना के दयानंद मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां रविवार को उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई सुरजन सिंह ने बताया कि हरप्रीत अपनी पत्नी के गांव के ही करनैल सिंह के साथ अवैध संबंध होने की बात करता था। मृतक युवक का एक आठ साल का बेटा भी है।
उधर, एएसआइ जसविंदर सिंह ने बताया कि सुरजन सिंह के बयान पर मृतक की पत्नी और करनैल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।