Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Police: हुक्का बार और अवैध शराब पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, होटलों में छापेमारी कर मालिकों पर की कार्रवाई

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 05:37 PM (IST)

    Punjab Police Raids पंजाब पुलिस ने हुक्‍का बार और अवैध शराब पर शिकंजा कसा है। सुरक्षा अभियान के तहत पंजाब के जालंधर में सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस ...और पढ़ें

    हुक्का बार और अवैध शराब पर पंजाब पुलिस का शिकंजा
    हुक्का बार और अवैध शराब पर पंजाब पुलिस का शिकंजा

    डिजिटल डेस्‍क, जालंधर। पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने जालंधर के अलग-अलग होटलों में छापेमारी की। जालंधर के एडीसीपी आदित्‍य ने बताया कि 6 से 7 जगहों पर रेड की गई है। उन्‍होंने बताया कि अवैध शराब और हुक्‍का बार के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है। पंजाब पुलिस ने बताया कि हुक्का जब्‍त किया गया है। साथ ही मालिकों पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

    गैर-कानूनी इलाकों का लिया जायजा

    जानकारी के अनुसार सुरक्षा अभियान के तहत पंजाब के जालंधर में सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस ने छह से सात जगहों पर गैर-कानूनी काम होते देखे। इसके बाद होटलों के मालिकों पर तुरंत कार्रवाई की गई। वहीं उनकी जगहें भी सील कर दी गई है।

    लोकसभा चुनाव के तहत सुरक्षा प्‍लान

    शनिवार को लोकसभा चुनावों की तारीख सामने आने पर मान सरकार ने पंजाब पुलिस को सख्‍त जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं पंजाब पुलिस ने चुनाव को लेकर अपना पूरा सेफ्टी प्‍लान बनाया है। इसमें पुलिस ने बताया है कि 32 प्‍वाइंट्स पर पक्‍के नाके लगाए जाएंगे। साथ ही सभी अज्ञात लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रखी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Punjab Lok Sabha Election Dates: पंजाब में लोकसभा चुनाव का एलान, इस दिन होगा एक ही चरण में मतदान

    खबरें और भी