यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather: पंजाब में जारी रहेगी बादलों की लुकाछिपी, ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत
Punjab Weather Update राज्य भर में अगले चार दिन वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम सूखा रहेगा और धूप निकलेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देख ...और पढ़ें

HighLights
- दिनभर तेज धूप खिली रही, शाम को छाए बादल और चली ठंडी हवा
- राज्य भर में अगले चार दिन वर्षा की संभावना नहीं है
जागरण संवाददाता, जालंधरः शुक्रवार को दिनभर अच्छी धूप खिली रही और बढ़ती उमस महानगर वासियों को परेशान करती रही। मगर देर शाम बादल छा जाने की वजह से वर्षा की संभावना भी बनी रही और ठंडी हवाओं के झोखे सभी को गर्मी से राहत भी दिलाते रहे।
इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों के अंतराल के बावजूद कोई भी खास असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग की तरफ से अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन भी खूब धूप खिलेगी और हल्के हल्के बादल भी छाए रहेंगे।
वर्षा की संभावना नहीं
राज्य भर में अगले चार दिन वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम सूखा रहेगा और धूप निकलेगी। इन दिनों अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इससे पहले शुक्रवार को राज्य के अधिकतम जगहों में तेज धूप निकली। उमस और गर्मी दोनों ही बरकरार रही।
माल अफसरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 291 पटवार सर्कल में कामकाज ठप; बिगड़ सकती है कानून स्थिति
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पटियाला का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर का 37.1 पठानकोट में 36.2, फरीदकोट में 36 और लुधियाना में अधिकतम तापमान 35 ड़िग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।