Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, जालंधर में अगले पांच दिनों तक वर्षा और तेज हवा का अलर्ट
जालंधर में मंगलवार को हुई वर्षा के बाद मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक वर्षा और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि, अब तक सामान्य से कम वर्षा ...और पढ़ें
-1785864510742_m.webp)
जालंधर में अगले पांच दिनों तक वर्षा और तेज हवा का अलर्ट। फोटो जागरण
HighLights
जालंधर में अगले पांच दिन वर्षा और तेज हवाएं चलेंगी।
अगस्त में अब तक 62% कम वर्षा दर्ज की गई है।
अधिकतम तापमान में 6-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
जागरण संवाददाता, जालंधर। महानगर में मंगलवार सुबह हुई वर्षा ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में भी वर्षा के साथ-साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई हैं। हालांकि सर्वाधिक वर्षा की संभावना बुधवार से लेकर शुक्रवार तक है।
एक अगस्त से अब तक 10.9 एमएम वर्षा हुई है, जो अभी तक सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। वहीं अगर हम एक जून से अब तक की बात करें तो वर्षा 179.3 एमएम हो चुकी है, पर स्थिति खराब है। कारण, यह सामान्य से 37 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड हुई है।
अब अगर आने वाले दिनों में भी वर्षा अच्छी होती है तो हालात भी सामान्य हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस हिसाब से देखें तो अधिकतम तापमान में लगभग छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री नीचे आया है।
उमस बरकरार, अगले दो दिन वर्षा के आसार
अमृतसर में मंगलवार को हुई वर्षा ने अमृतसर के लोगों को सुबह गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि दोपहर धूप निकलने के बाद उमस बढ़ गई जिससे लोग परेशान हुए। सुबह से छाए बादलों के बीच कई इलाकों में रुक रुक कर वर्षा हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।
खबरें और भी
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में शहर में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वर्षा के चलते कई निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भी आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा रुक रुक कर बारिश की संभावना है।