Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, 28 डिग्री पहुंचेगा अधिकतम तापमान; बढ़ेगी गर्मी

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    जालंधर में फरवरी के तीसरे सप्ताह से मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है, जो गर्मियों की शुरुआत का संकेत है। दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस हो रही है, जबकि र ...और पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज। फोटो जागरण

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज। फोटो जागरण

    HighLights

    1. फरवरी में जालंधर में गर्मी की शुरुआत।

    2. अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान।

    3. आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। फरवरी के तीन सप्ताह बीतने के बाद मौसम में गर्माहट आने शुरू हो चुकी है। गर्मियों की शुरुआत के संकेत मिलने शुर हो चुके हैं। रात के समय हल्का सा मौसम ठंडा रहता है जबकि दोपहर को गर्मी महसूस होने लग पड़ती है।

    मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले समय में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को दोपहर को तेज धूप निकलने के साथ गर्मी का अहसास होने लग पड़ा। आने वाले दिनों में 28 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंच जाएगा।

    रविवार को 10 डिग्री न्यूनतम व 25 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में इतना अधिकतम व न्यूनतम तापमान रहेगा।

    तारीख न्यूनतम अधिकतम

    • 22 फरवरी 10 डिग्री 25 डिग्री
    • 23 फरवरी 10 डिग्री 25 डिग्री
    • 24 फरवरी 10 डिग्री 26 डिग्री
    • 25 फरवरी 10 डिग्री 26 डिग्री
    • 26 फरवरी 10 डिग्री 27 डिग्री
    • 27 फरवरी 12 डिग्री 27 डिग्री
    • 28 फरवरी 13 डिग्री 28 डिग्री