Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, आज से तीन दिन बारिश का अलर्ट

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 07:00 AM (IST)

    जालंधर में मंगलवार को गर्मी के बाद अगले तीन दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है, जिससे तापमान में गिरावट की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज। फोटो जागरण

    Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम का मिजाज। फोटो जागरण

    HighLights

    1. जालंधर में अगले तीन दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट।

    2. गुरदासपुर में गर्मी बढ़ी, तापमान 40 डिग्री पार जाने की संभावना।

    3. बारिश से जालंधर में तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस गिरने की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। मंगलवार सुबह से ही मौसम साफ रहा और तेज धूप के साथ गर्म हवा ने हर किसी को गर्मी ने परेशान किया, जबकि शाम सात बजे के करीब चली हवा ने गर्मी से राहत भी दिलाई। जिसके चलते ही मौसम विभाग की तरफ से अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    वहीं, मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिन यानी कि बुधवार से शुक्रवार तक तेज हवा चलने, थंडर शावर के साथ वर्षा होने की संभावनाएं जताने संबंधी अलर्ट जारी किया है। अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

    गर्मी ने फिर पकड़ी रफ्तार, तापमान 38 डिग्री

    उधर, गुरदासपुर में दो दिन की मामूली राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर से गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। पिछले 24 घंटों में तापमान में अचानक दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे शहरवासियों की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है।

    सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर था, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जो औसत तापमान से अधिक है। गर्मी से राहत पाने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी एक झटके से कम नहीं है। सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया।

    खबरें और भी

    वहीं, रात के तापमान ने भी लोगों को कोई राहत नहीं दी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। आमतौर पर इस मौसम में रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण रातें भी गर्म हो गई हैं।

    पांच दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं

    मौसम विभाग ने इस बढ़ोतरी का कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में कमी और साफ आसमान को बताया है। कुछ दिनों पहले हुई वर्षा और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में थोड़ी नमी और गिरावट आई थी, लेकिन अब हवा की दिशा बदल गई है और सूर्य की सीधी किरणें पूरी ताकत के साथ पड़ रही हैं। इसी कारण मंगलवार को पारा उछला।

    विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। अगले पांच दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और यह 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है।

    ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। पश्चिमी दिशा से चलने वाली गर्म हवा की रफ्तार सात किलोमीटर प्रति घंटा तक रही।

    ये गर्म हवा दोपहर के समय तेज हो गई और सीधे संपर्क में आने पर त्वचा को झुलसाने वाली साबित हुई। डाक्टरों ने सलाह दी है कि इस दौरान बिना जरूरत के धूप में निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।