Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi Special Trains: रेलवे आज से चलाएगा होली स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट और चलने की तारीख

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 09:54 AM (GMT+05:30)

    होली आने वाली है। अपने घर-गांव छोड़ बाहर रह रहे। हजारों-लाखों लोग त्योहारों पर घर जाते हैं और उनके लिए घर जाने का सबसे आसान माध्यम ट्रेन होती है। लेकि ...और पढ़ें

    Holi Special Trains: रेलवे आज से चलाएगा होली स्पेशल ट्रेनें। फाइल फोटो
    Holi Special Trains: रेलवे आज से चलाएगा होली स्पेशल ट्रेनें। फाइल फोटो

    HighLights

    1. होली के चलते ट्रेनें फुल, रेलवे आज से चलाएगा स्पेशल ट्रेनें।
    2. नई दिल्ली - शहीद कप्तान तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन 22 और 29 मार्च।
    3. श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली (04075) 24 और 31 मार्च।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। होली के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग करीब 100 से ऊपर चल रही हैं। ऐसे में रेल गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसके मद्देनजर रेलवे की तरफ से गुरुवार से स्पेशल ट्रेनें (Holi Special Trains) चलाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

    - नई दिल्ली - शहीद कप्तान तुषार महाजन एक्सप्रेस ट्रेन (04033) 22 और 29 मार्च को चलेगी।

    - शहीद कप्तान तुषार महाजन - नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन (04034) 23 और 30 मार्च को चलेगी।

    - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - नई दिल्ली (04075) 24 और 31 मार्च को चलेगी।

    - नई दिल्ली- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन (04076) 25 मार्च और 1 अप्रैल को चलेगी।

    - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- वाराणसी (01654) 24 और 31 मार्च 2024 को चलेगी।

    - वाराणसी - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस ट्रेन (01653) 26 मार्च और 2 अप्रैल को चलेगी।

    - शहीद कप्तान तुषार महाजन - सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन (04141) 25 मार्च और 1 अप्रैल को चलेगी।

    - सूबेदारगंज- शहीद कप्तान तुषार महाजन स्पेशल ट्रेन (04142) 26 मार्च और 2 अप्रैल को चलेगी।

    - अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (05005) 20 और 27 मार्च को चलेगी।

    - गोरखपुर- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन (05006) 21 और 28 मार्च को चलेगी।

    - अमृतसर- छपरा एक्सप्रेस ट्रेन (05049) 22 और 29 मार्च को चलेगी।

    - छपरा- अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन (05050) 23 और 30 मार्च को चलेगी।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: राजनीति के ट्रैक पर अफसरशाहों की दौड़, भाजपा-कांग्रेस से लेकर AAP और अकाली दल भी इस रेस में शामिल

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब की इस सीट से पूर्व सीएम चन्नी हो सकते हैं उम्मीदवार, बस घोषणा का इंतजार