पंजाब BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राकेश राठौर, बूथ स्तर पर संगठन को मिलेगी मजबूती; जालंधर में हुआ सम्मान
भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मेयर राकेश राठौर का जालंधर के केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सम्मान किया गया। उन्हों ...और पढ़ें

पंजाब BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राकेश राठौर। फोटो जागरण
HighLights
राकेश राठौर पंजाब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त।
जालंधर केंद्रीय हलके में कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की प्राथमिकता।
जागरण संवाददाता, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर पूर्व मेयर राकेश राठौर का आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं ने राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा। नेताओं ने भरोसा जताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में राठौर के नेतृत्व से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर राकेश राठौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता होगी।
सम्मान समारोह में भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, ललित यादव बब्बू, रविंद्र सोनकर, भूपिंदर अनु, जरनैल सिंह डिंपला, अभिषेक अनेजा, इंदु अग्रवाल, विपन यादव, चेतन शर्मा, भरत कुमार, मनजीत सिंह मीता, भवनीत सिंह, राज घुम्मन, मुकेश अग्रवाल, अश्वनी गोल्डी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि राठौर के नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनावों में और मजबूती से जनता के बीच जाएगी।