Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार; ड्राइवर घायल

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 01:13 PM (IST)

    जंडू सिंघा में एक आल्टो कार बिना रिफ्लेक्टर वाली ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। सुबह अंधेरे में हुई इस दुर्घटना में कार चालक कुलदीप कुमार कटारिया घायल हो ...और पढ़ें

    जंडू सिंघा में रिफ्लेक्टर रहित ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार।

    जंडू सिंघा में रिफ्लेक्टर रहित ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार।

    HighLights

    1. जंडू सिंघा में कार-ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर हुई

    2. बिना रिफ्लेक्टर ट्राली से टकराई ऑल्टो कार

    3. चालक कुलदीप कुमार कटारिया को मामूली चोटें आईं

    संवाद सूत्र, जंडू सिंघा। रामामंडी-होशियारपुर रोड पर स्थित गांव जंडू सिंघा में बिना रिफ्लेक्टर के सड़क पर दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे आल्टो कार टकरा गई। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक कुलदीप कुमार कटारिया, जो गांव चूहड़वाली के निवासी हैं, बाल-बाल बच गए।

    उन्हें हाथ और सिर में चोटें आई हैं। कुलदीप बुलंदपुर गोशाला में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 5:45 बजे वे गांव से गोशाला जा रहे थे। उस समय अंधेरा था और जैसे ही वे जंडू सिंघा के पास पहुंचे, सामने से आ रही हाईबीम की लाइटें उनकी आंखों में पड़ीं।

    इसी बीच अचानक रेत से लदी ट्राली उनके सामने आ गई, जिसके पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। इस कारण वे ट्राली को देख नहीं पाए और उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। चालक मौके से फरार हो गया। कुलदीप ने ट्रैफिक पुलिस से अपील की है कि ऐसे वाहनों की जांच की जाए, ताकि भविष्य में बड़े हादसों से बचा जा सके। घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम जांच के लिए पहुंची।