विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे दोस्तों की कार ट्राली से टकराई, 2 की मौत; एक स्पीड रिकार्ड्स के मालिक का बेटा

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:49 AM (IST)

जालंधर में रविवार सुबह पुलिस लाइन फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज ...और पढ़ें

जालंधर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत।

जालंधर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत।

HighLights

  1. जालंधर में फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ

  2. तेज रफ्तार कार ट्राली से टकराई, दो युवकों की मौत

  3. दिवित ओलख और आरव तलवाड़ की पहचान हुई

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्राली से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दोनों युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलख के बेटे दिवित ओलख और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। दोनों आपस में दोस्त थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों युवक शनिवार रात अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। पार्टी के बाद रविवार सुबह दोनों कार में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर उनकी कार आगे चल रही ट्राली से जा टकराई।

आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार की रफ्तार कितनी थी और ट्राली से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।