Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर हाईवे पर सड़क हादसा, बस की टक्कर से मां-बेटी की मौत; एक की हालत गंभीर

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 05:24 PM (IST)

    जालंधर-पठानकोट हाईवे पर एक अज्ञात बस ने मोटर रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। ...और पढ़ें

    मोटर रिक्शा (जुगाड़ू रेहड़ी) को अनजान बस ने टक्कर मारी, दो की मौत, एक घायल।

    मोटर रिक्शा (जुगाड़ू रेहड़ी) को अनजान बस ने टक्कर मारी, दो की मौत, एक घायल।

    HighLights

    1. जालंधर-पठानकोट हाईवे पर अज्ञात बस ने रिक्शा को टक्कर मारी

    2. हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत

    3. एक अन्य घायल, पुलिस फरार चालक की तलाश में

    संवाद सूत्र, किशनगढ़। जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक अनजान बस ने मोटर रिक्शा (जुगाड़ू रेहड़ी) को टक्कर मारकर पलट दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

    इस हादसे की जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज ASI रणजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे एक राहगीर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर देखा तो जालंधर से पठानकोट जा रही एक अनजान बस ने सड़क पार कर रहे एक मोटर रिक्शा (जुगाड़ू रेहड़ी) को टक्कर मार दी।

    जिससे मोटर रिक्शा में सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पिंकी पत्नी याविद और योइदा बेटी याविद, एक घायल आबिदा बेटी याविद को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल काला बकरा में भर्ती कराया गया।

    SSF जवानों ने बताया कि अनजान बस का ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद SSF टीम ने संबंधित भोगपुर थाने को इस हादसे की जानकारी दी। SSF टीम ने एक्सीडेंट वाली जगह पर सेफ्टी कॉर्नर बनाकर ट्रैफिक कंट्रोल किया।

    SSF टीम की सूचना पर भोगपुर थाने के IO ASI सलिंदर सिंह और 112 टीम के हेड कांस्टेबल मनिंदरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। और एक्सीडेंट के बारे में आगे की कार्रवाई के लिए केस IO सलिंदर सिंह को सौंप दिया, जिन्होंने एक्सीडेंट में मारे गए लोगों की लाशों को प्राइवेट गाड़ी की मदद से सिविल हॉस्पिटल जालंधर में पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस एक्सीडेंट की जांच कर रही है और फरार बस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

    खबरें और भी