Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना एकनाथ शिंदे, सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 07:23 PM (IST)

    जालंधर में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें पंजाब अध्यक्ष हरीश सिंगला के निर्देश पर भारती आगरा शामिल हुए। पार्टी ने 2027 के पंजाब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शिवसेना (एकनाथ शिंदे) 117 पंजाब सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    2. जालंधर में संगठनात्मक बैठक, भारती आगरा भी मौजूद रहे।

    3. नीरज राजदान और साथियों ने पार्टी का दामन थामा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) पंजाब प्रधान हरीश सिंगला के दिशा-निर्देशानुसार जालंधर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर नवांशहर से नव नियुक्त कार्यकारी पंजाब अध्यक्ष भारती आगरा जालंधर पहुंचे।

    बैठक के दौरान वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शिवसेना (एकनाथ शिंदे) पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए वार्ड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया इसी के तहत भारती आंगरा एवं रोहित जोशी की अगुवाई में पुराने साथी नीरज राजदान ने अपने साथियों सहित शिवसेना एकनाथ शिंदे का दामन थामा और इन सभी को सिरोपा पहनकर पार्टी में शामिल किया गया।

    बैठक में यह भी तय किया गया कि बहुत जल्द जालंधर शहर के सर्किट हाउस में एक विशाल बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य शामिल होंगे और नीरज राजदान एवं उनके साथियों की विधिवत ताजपोशी की जाएगी ।