Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidhu Moosewala के फैन ने लगाई इंसाफ की गुहार, नहर में डूबा दी अपनी Thar, सामने आया VIDEO

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 04:37 PM (IST)

    पंजाब के जालंधर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी थार जीप को नहर में डूबा दिया। इस शख्स ने यह सिद्धू मूसेवाला और उसके ...और पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला के फैन ने लगाई इंसाफ की गुहार, नहर में डूबा दी अपनी थार। फोटो- वीडियो स्क्रीन ग्रैब
    सिद्धू मूसेवाला के फैन ने लगाई इंसाफ की गुहार, नहर में डूबा दी अपनी थार। फोटो- वीडियो स्क्रीन ग्रैब

    HighLights

    1. सिद्धू मूसेवाला के फैन ने लगाई इंसाफ की गुहार
    2. जालंधर में मूसेवाला के फैन ने नहर में डूबा दी अपनी थार जीप
    3. सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलाने के लिए नहर में डूबा दी थार जीप

    जालंधर, जागरण संवाददाता। Sidhu Moosewala Death Case पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन को एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को अभी भी इंसाफ का इंतजार है। मूसेवाला के फैन भी न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को जालंधर में मूसेवाला के एक प्रशंसक ने इंसाफ न मिलने के रोष स्वरूप पर अपनी थार (Thar Jeep) को बस्ती बाबा खेल नहर में उतार दिया।

    जिस शख्स ने थार जीप को नहर में उतारा वह पेशे से एडवोकेट है। उसने कहा कि सरकार सिद्धू मूसेवाला के (Justice For Sidhu Moosewala) परिवार वालों को इंसाफ दिलवाने में नाकाम रही है। इसी रोष में वह अपनी थार गाड़ी पानी में उतर रहा है। ताकि सरकार का ध्यान इस ओर आए और सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ दिलवाया जाए।

    बता दें कि जालंधर की बस्ती बाबा खेल नहर में जब थार जीप (Thar Jeep Viral Video) उतारी गई तो हर कोई हैरान रह गया। वहां मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से थार जीप को वापस नहर से निकाला गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।