विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar News: पिटाई से बचाने के लिए आए सिख युवक की पगड़ी उतारकर की बदसलूकी, एक आरोपित गिरफ्तार

By Edited By: Deepak Saxena
Updated: Sat, 07 Oct 2023 07:47 PM (IST)

जालंधर में एक रिक्शा चालक की पिटाई होते देखकर मदद करने आए सिख समुदाय के युवक से आरोपितों ने बदसलूकी कर दी। आरोपितों ने सिख युवक की पगड़ी उतार दी। इसके ...और पढ़ें

पिटाई से बचाने के लिए आए सिख युवक की पगड़ी उतारकर की बदसलूकी (कॉन्सेप्ट इमेज)
पिटाई से बचाने के लिए आए सिख युवक की पगड़ी उतारकर की बदसलूकी (कॉन्सेप्ट इमेज)

जागरण संवाददाता, जालंधर। रिक्शा चालक की पिटाई होते देख मदद के लिए आए सिख युवक की आरोपितों ने पगड़ी उतारकर बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना शनिवार सुबह बस्ती अड्डा की है। गगनदीप सिंह बस्ती अड्डा में एल्यूमीनियम के दरवाजे बनाने का काम करता है। घटना की जानकारी मिलते ही सिख संगठन और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए ले जाया गया। थाना डिविजन नंबर चार में आरोपितों पर पर्चा दर्ज कराया गया। पुलिस ने एक आरोपित को काबू भी कर लिया।

पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

सिख समन्वय समिति कार्यालय और आगाज एनजीओ के सदस्य गगनदीप सिंह को साथ लेकर सिविल अस्पताल गए और इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद दोनों संगठनों के सदस्य पुलिस डिवीजन नंबर 4 पहुंचे। वहां मौजूद एसीपी गुरप्रीत सिंह को घटना के बारे में बताया। सारा मामला सुनने के एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक आरोपित विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

सिख समुदाय के बारे में किसी को गलत बोलने की इजाजत नहीं: समुदाय प्रमुख

वहीं, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, परमप्रीत सिंह विट्टी और अमरजीत सिंह मंगा ने कहा कि किसी को भी सिख चिंह कड़ा, दस्तार, गुरु साहिबों और महापुरुषों के बारे में गलत बोलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान हरपाल सिंह पाली चड्डा, अमनदीप सिंह बागा, कमलजीत सिंह वर्दी हाउस, जसप्रीत सिंह जस्सी, सुखजीत सिंह, जसविंदर सिंह जस्सी और गगनदीप सिंह के पिता भूपिंदर सिंह और अन्य रिश्तेदार पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: 'एक बूंद भी नहीं देंगे...' पंजाब-हरियाणा में नहर को लेकर लड़ाई, जानिए क्या है दशकों पुराना अनसुलझा SYL विवाद