Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में धूप निकलने से बढ़ रहा तापमान, लेकिन रातें अभी भी ठंडी; आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 07:47 AM (IST)

    जालंधर में पिछले तीन दिनों से तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जो इस सप्ताह 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन गर्म हो रहे हैं, लेकिन रातें ...और पढ़ें

    धूप निकलने से तेजी से बढ़ता जा रहा तापमान, रात अभी ठंडी।

    धूप निकलने से तेजी से बढ़ता जा रहा तापमान, रात अभी ठंडी।

    HighLights

    1. जालंधर में तापमान बढ़कर 23 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

    2. दिन में धूप, लेकिन रातें अभी भी ठंडी रहेंगी

    3. हिमाचल में 9-11 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी संभव

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पिछले तीन दिन से तेज धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। आने वाले समय में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, इस सप्ताह तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    धूप निकलने से सर्दी से राहत तो मिल गई है, लेकिन रात अभी ठंडा रहेगी। रविवार की बात करें तो नौ डिग्री न्यूनतम व 22 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। धूप निकलने के साथ लोग बाजारों में खरीदारी करते दिखाई दिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक वर्षा होने के कोई आसार नहीं है।

    हिमाचल में कैसा है मौसम का मिजाज?

    वहीं, बात करें हिमाचल की तो मौसम विभाग ने हिमाचल में आठ फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। नौ, 10 व 11 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका ज्यादा असर 10 फरवरी को रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ वर्षा का अनुमान है।