यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fierce Fire in Jalandhar: जालंधर-अमृतसर NH पर लगी भयानक आग, धूं-धूं कर जलीं आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां; मचा हडकंप
जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित फेयर फार्म रिजॉर्ट के सामने प्राइवेट कर बाजार में खड़ी करीब आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों को आग लग गई। जिसमें बीएमडब्ल् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जालंधर। Fierce Fire in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में आग लगने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को जालंधर अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित फेयर फार्म रिजॉर्ट के सामने प्राइवेट कर बाजार में खड़ी करीब आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों को आग लग गई। जिसमें बीएमडब्ल्यू, ऑडी गाड़ियों सहित करीब 5 गाड़ियां इस आग की चपेट में आ गई।

शॉर्ट सर्किट लगने से लगी आग
आग लगने के बाद तुरंत ही दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से इन गाड़ियों में आग लगी। यह आग पहले एक गाड़ी में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आसपास खड़ी गाड़ियों को भी इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया।