विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बम ब्लास्ट का आरोपी कुख्यात आतंकी बलवंत सिंह गिरफ्तार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Tue, 15 Nov 2016 10:07 AM (IST)

भोगपुर पुलिस ने बम ब्लास्ट की साजिश के आरोप में वांछित कुख्यात आतंकी बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

News Article Hero Image

जेएनएन, भोगपुर (जालंधर) : देहाती पुलिस ने बम ब्लास्ट की साजिश के आरोप में वांछित कुख्यात आतंकी बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। बलवंत सिंह के खिलाफ 2013 में मामला दर्ज हुआ था और अदालत ने उसे दिसंबर, 2015 में भगोड़ा घोषित किया था। भोगपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर उसे रविवार को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी जालंधर देहाती, हरमोहन सिंह व डीएसपी तेजवीर सिंह हुंदल ने बताया कि 2013 में थाना भोगपुर के प्रभारी लखवीर सिंह ने बेगोवाल (कपूरथला) निवासी बलवंत सिंह पुत्र रूड़ सिंह के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने का केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जेल में बलवंत सिंह की दुहड़े निवासी आतंकी जसवंत सिंह से मुलाकात हुई। जसवंत के संबंध कई आतंकी संगठनों से रहे हैैं।

पढ़ें : तरनतारन में मिले दो हजार रुपये के नकली नोट, दुकानदारों में हड़कंप

जसवंत सिंह ने जेल में बंद कश्मीर सिंह उर्फ बब्बू, हरप्रीत सिंह उर्फ पेड़ा एवं बलवंत सिंह के साथ पंजाब में आतंक एवं गड़बड़ी फैलाने के लिए बम ब्लास्ट और गोलीबारी करने की योजना बनाई थी। जसवंत और कश्मीर सिंह उर्फ बुद्ध ने इस काम के लिए हरप्रीत सिंह उर्फ पेड़ा एवं बलवंत सिंह को तैयार किया था। दोनों को असलहा और पैसे देने का वायदा किया था। बाद में बलवंत सिंह जमानत पर जेल से बाहर आया और गायब हो गया। इस पर अदालत ने दिसंबर, 2015 को बलवंत सिंह को भगोड़ा घोषित किया था।

पढ़ें : डेढ़ करोड़ लेकर 200 युवकों को थमा दिया दुबई का नकली वीजा और टिकट