विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आज से पंजाब में आगाज, घर में दहाड़ने को भारतीय शेर तैयार; बांग्लादेश से होगा पहला मुकाबला

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:00 AM (IST)

भारतीय हॉकी टीम मंगलवार को जालंधर के ओलिंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आज से पंजाब में आगाज। फोटो जागरण

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आज से पंजाब में आगाज। फोटो जागरण

कमल किशोर, जालंधर। पांच बार की चैंपियन और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक पदक भारतीय शेर (भारतीय हॉकी टीम) मंगलवार ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में दहाड़ते नजर आएंगे। भारत का पहना मुकाबला बांग्लादेश के साथ मंगलवार को 7.20 पर होगा।मेजबान की नजर छठे खिताब के साथ हैट्रिक पर भी रहेगी।

इससे पहले यहां आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2009 में गोल्ड कप के रूप में खेला गया था। इस टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, हार्दिक सिंह, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों का अपने घरेलू मैदान में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलना का इंतजार खत्म हो जाएगा।

स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से तैयार

भारत समेत छह देशों के एशियाई चैपियंस ट्राफी टूर्नामेंट को लेकर ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। मंगलवार को पहली बार पंजाब में होने वाली चैपियंस ट्राफी का गवाह बनेगा। सात हजार दर्शकों क्षमता वाले स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से तैयार हो चुका है।

ओपनिंग सेरेमनी पांच बजे होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दर्शकों के लिए फ्री टिकट रखी गई है। टूर्नामेंट की ट्राफी सोमवार को पहुंच गई थी।

ट्रॉफी को ढोल के साथ स्टेडियम में ले जाया गया

ट्राफी को हाकी इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट व हाकी पंजाब के प्रधान नितिन कोहली, डीसी वरजीत वालिया, सीपी सतिंदर सिंह. हाकी ओलिंपियन हरप्रीत सिंह मंडेर, बलजीत सिंह ढिल्लों, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जगदीप गिल ने पकड़ी। ट्राफी को ढोल के साथ स्टेडियम में ले जाया गया।

दो नवंबर तक स्टेडियम में रखा जाएगा। 18 अक्तूबर को मोहाली के फेज-दस स्थित ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हाकी स्टेडियम में शुरु हुआ टूर, हाकी से जुड़े कई शहरों और कस्बों से होकर गुजरा।

प्रत्येक टीम के साथ होने वाले मैच रणनीति कर रखी है तैयार

भारत समेत छह टीमों के कप्तानों की प्रेसवार्ता में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक टीम के साथ होने वाले लीग मैचों को हल्के में लिया जा रहा है। प्रत्येक मैच में अलग से रणनीति तैयार कर रखी है। हालांकि दूसरे देशों की टीमें भारत को मजबूत टीम मान रही है।

हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि टीम में ओलिंपियन मनप्रीत सिंह पहले मैच में नहीं खेल रहे है। अभ्यास के दौरान पिंडली में चोट लगने से मनप्रीत सिंह पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह विवेक सागर प्रसाद को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि टीम में मनप्रीत सिंह की कमी खलेगी लेकिन बढ़िया प्रदर्शन जारी रहेगा। हम हर मैच में एक जैसी मानसिकता के साथ उतरेंगे। भारतीय टीम जापान, चीन, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मलेशिया टीमों के साथ मैच खेलेगी।

भारत अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्राफी जीत चुका है

भारत ने अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्राफी जीत चुका है। वर्ष 2011, 2016, 2018( पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता) वर्ष 2023 और 2024 में। अब भारत लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा। इससे पहले वर्ष 2023 में चेन्न्ई में भी भारत ने यह टूर्नामेंट जीता था। जब पहली बार पुरुषों की एशियन चैंपियंस ट्राफी का आयोजन भारत में हुआ था।

मलेशिया टीम भारत को दे सकती है चुनौती

एशियाई खेलों में उप-विजेता रहने वाली मलेशिया टीम भारत को चुनौती दे सकती है। लीग चरण में भारत के साथ उनका मुकाबला एक नवंबर को होना है। दक्षिण कोरिया टीम भी एशियाई खोलों में चौथे स्थान पर रही है। वह भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान उतरेगी। भारत विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर है जो इसमें भाग लेने वाली टीमों में सर्वोच्च है।

सेमीफाइनल व फाइनल मैच मोहाली में होंगे

ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम लीग मैचों की मेजबानी करेगा। जबकि मोहाली का ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हाकी स्टेडियम सेमीफाइनल व फाइनल मैचों की मेजबानी करेगा। भारतीय हाकी टीम की बात करें तो नौ पंजाब के खिलाड़ी है।

27 अक्तूबर को होने वाले मैच

  • --मलेशिया बनाम चीन ( दोपहर 1 बजे )
  • - जापान बनाम साउथ कोरिया ( दोपहर 3.15 बजे)
  • - ओपनिंग सेरेमनी: शाम 5.30 बजे)
  • - भारत बनाम बांग्लादेश ( रात 7.20 बजे) मैच होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।