Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather in Punjab: ठंडक के साथ धुंध बन रही लोगों के लिए मुसीबत, बाहर निकलने से पहले जानिए मौसम का हाल?

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 07:30 AM (IST)

    पंजाब में हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में ठंडक बढ़ चुकी है। वहीं सुबह मौसम में काफी धुंध भी देखने को मिली। ठंडक के साथ ही लोगों को धुंध का भी सामना करन ...और पढ़ें

    ठंडक के साथ धुंध बन रही लोगों के लिए मुसीबत।
    ठंडक के साथ धुंध बन रही लोगों के लिए मुसीबत।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब में अब घनी धुंध पड़नी शुरू हो गई है, जिससे वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लुधियाना, पटियाला, जालंधर सहित कई जिलों में घनी धुंध छाई रही। सुबह पांच से सात बजे तक धुंध इतनी अधिक थी कि दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। वाहन चालकों व राहगीरों को सामने कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था।

    सुबह रहेगी घनी धुंध

    मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही धुंध की समस्या भी बढ़ती जा रही है। हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी कई जिलों में घनी धुंध पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तामपान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे रात में ठंड बढ़ जाएगी। पंजाब के कई जिलों में रविवार को दिन में भी ठंड पिछले दिनों से अधिक रही। जबकि, सोमवार को अधिकतर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी दुल्हनिया को भारत सरकार ने दिया 45 दिन का वीजा, वाघा के रास्ते आज पहुंचेगी ससुराल

    10 बजे के बाद साफ हो सकता मौसम

    गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम था। लुधियाना में 22.5 डिग्री, अमृतसर में 23.3 डिग्री व जालंधर में 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतर जिलों में दिन का न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 10 बजे के बाद धुंध कम होने के साथ ही मौसम साफ रहेगा, जबकि ठंडक का अनुभव बना रहेगा।

    ये भी पढ़ें: Jalandhar News: फोन पर बात करते गुस्साए युवक ने हाईवोल्टेज तार पकड़ी, करंट लगने से बुरी तरह झुलसा शरीर; मौत

    खबरें और भी